1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेटी की चाह में मां ने कर दी नवजात बेटे की हत्या

बेटी की चाह में मां ने कर दी नवजात बेटे की हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2018 04:17 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 04:17 pm IST

रविवार शाम को पुलिस के कुत्ते ने बच्चे को खोज लिया , वह वेदिका के घर के बरामदे में पानी से भरे ड्रम में था।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

औरंगाबाद: हमारे समाज में आमतौर पर कन्या शिशु हत्या के मामले तो सामने आते हैं लेकिन औरंगाबाद में हुई एक घटना में एक मां ने अपने नवजात बेटे की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह बेटी चाहती थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महिला के दस माह के बेटे का शव उसके घर के बरामदे में रखे पानी से भरे ड्रम में मिला था। बेटे की हत्या के आरोप में मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कल औरंगाबाद जिले की पैठान तहसील के पैठानखेड़ा गांव के एक घर से प्रेम परमेश्वर एरंडे नाम का बच्चा कथित तौर पर लापता हो गया था। जिसके बाद उसकी मां वेदिका एरंडे ने बिदकिन पुलिस थाने में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारी के मुताबिक महिला ने शिकायत में कहा कि उसके बेटे को संभवत : अगवा कर लिया गया है। 

सहायक पुलिस निरीक्षक पंडित सोनावाने ने बताया , ‘‘ शिकायत दर्ज करवाए जाने के कुछ घंटे बाद , रविवार शाम को पुलिस के कुत्ते ने बच्चे को खोज लिया , वह वेदिका के घर के बरामदे में पानी से भरे ड्रम में था। ’’ उन्होंने बताया कि मामला संदेहास्पद लगने पर वेदिका और एक अन्य रिश्तेदार से पूछताछ की गई। जिसमें सामने आया कि मां ने ही बेटे की हत्या की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका एक बेटा पहले से है और वह चाहती थी कि दूसरा बच्चा बेटी ही हो। महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत