1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नवविवाहिता की हत्या कर शव दीवार में चुना, 4 अरेस्ट

नवविवाहिता की हत्या कर शव दीवार में चुना, 4 अरेस्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 15, 2015 11:53 pm IST,  Updated : Nov 15, 2015 11:53 pm IST

बहराइच: एक तरफ जहां महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाये गए है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में महिलाओं के साथ दरिंदगी थमने का नाम नही ले रही है। जिले के

नवविवाहिता की हत्या...- India TV Hindi
नवविवाहिता की हत्या कर शव दीवार में चुना, 4 अरेस्ट

बहराइच: एक तरफ जहां महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाये गए है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में महिलाओं के साथ दरिंदगी थमने का नाम नही ले रही है। जिले के नवाबगंज इलाके में चार दिन से लापता एक नवविवाहिता की हत्या कर उसके शव को क्षत विक्षत करके एक सुनसान जगह पर बने मकान में फेंक दिया और उसके बाद दीवार उठा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो से दीवार तोड़वाकर विवाहिता के शव को बाहर निकाला।

नवाबगंज इलाके से एक विवाहिता चार दिन पहले लापता हो गयी थी जिसकी गुमशुदगी की सुचना परिजनों ने थाने पर दी थी। लेकिन इलाके के लोग उस वक़्त सन्न रह गए जब युवती का क्षत विक्षत शव एक सुनसान इलाके के मकान से बरामद हुआ। दरअसल उस मकान की तरफ से गुजर रहे लोगों को काफी दुर्गन्ध महसूस हुई जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को मकान में जाने का कोई रास्ता नहीं मिला तो जिस दीवार की तरफ से बदबू आ रही थी उसे लोगों के सहयोग से तोड़वाना शुरू किया। जब दीवार गिरी तो अंदर चार दिनों से लापता नवविवाहिता का क्षत विक्षत शव देखकर सभी दंग रह गए।

इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद पांडे ने बताया की युवती के ससुराल वालो पर मुकदमा दर्ज कर 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत