1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद नाबालिग से बलात्कार, गर्भवती होने का खुलासा

मुंबई सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद नाबालिग से बलात्कार, गर्भवती होने का खुलासा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 14, 2016 02:08 pm IST,  Updated : Jan 14, 2016 02:08 pm IST

ठाणे: मुंबई के ठाणे में एक लड़की के सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तब लड़की से एक युवक द्वारा बलात्कार और उसके गर्भवती होने का खुलासा

rape- India TV Hindi
rape

ठाणे: मुंबई के ठाणे में एक लड़की के सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तब लड़की से एक युवक द्वारा बलात्कार और उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की के गर्भवती होने का मामला तब सामने आया जब सड़क दुर्घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की अपने माता पिता और छोटी बहन के साथ शहर के वागले इस्टेट इलाके में फुटपाथ पर रहती थी और आजीविका के लिए कचरा बीनने और उसे बेचने का काम करती थी।

छह जनवरी को लड़की सड़क पर एक वाहन से टकरा गई। हादसे में जख्मी होने के कारण उसे मुलुंद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठाणे पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी गजानन काबदुले ने बताया कि इसके बाद श्रेनगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया। बाद में लड़की के पेट दर्द की शिकायत पर उसे सियों अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां सोमवार को चिकित्सकों ने उसका सोनोग्राफी जांच किया जिसमें लड़की के एक महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ।

चिकित्सकों ने लड़की को विश्वास में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में लड़की ने खुलासा किया कि महबूब सईद (23) नामक युवक ने उससे कथित बलात्कार किया जो अक्सर इंदिरा नगर फुटपाथ पर उसे निशाना बनाता था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद युवक को कल गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराध से बाल सुरक्षा (पोक्सो) कानून 2012 की धारा 4, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया। युवक इलेक्टि्रक वायरिंग का काम करता था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत