1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू रहेगी ऑड-ईवन स्कीम, छूट के दायरे से बाहर CNG वाहन, महिलाओं को राहत

दिल्ली में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू रहेगी ऑड-ईवन स्कीम, छूट के दायरे से बाहर CNG वाहन, महिलाओं को राहत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2019 01:45 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 01:45 pm IST

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन स्कीम एक बार फिर से लागू करने जा रही है।

Women will be exempted from odd-even scheme, says Arvind Kejriwal | PTI File- India TV Hindi
Women will be exempted from odd-even scheme, says Arvind Kejriwal | PTI File

नई दिल्ली: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन स्कीम एक बार फिर से लागू करने जा रही है। पिछली बार जहां प्राइवेट सीएनजी गाड़ियों को इस स्कीम के दायरे से बाहर रखा गया था, वहीं इस बार उनको भी कोई राहत नहीं दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। केजरीवाल ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें ऑड-ईवन से छूट मिलेगी। 

यह छूट सिर्फ उन गाड़ियों के लिए होगी जिनमें सिर्फ महिलाएं होंगी या फिर जिनमें 12 साल की उम्र से नीचे के बच्चे के साथ महिला होगी। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑड-ईवन स्कीम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू होगी। वहीं, जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार 2,000 प्राइवेट बसों की भी सेवाएं लेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत