1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला ने मंदिर में प्रवेश कर तोड़ी 400 साल की परंपरा

महिला ने मंदिर में प्रवेश कर तोड़ी 400 साल की परंपरा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2015 06:11 pm IST,  Updated : Nov 29, 2015 06:11 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिंगणापुर गांव स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर में एक महिला ने प्रवेश करके मंदिर में महिलाओं का प्रवेश निषेध करने वाली सदियों पुरानी प्रथा को तोड़ दिया। इसे लेकर मंदिर

महिला ने मंदिर में...- India TV Hindi
महिला ने मंदिर में प्रवेश कर तोड़ी 400 साल की परंपरा

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिंगणापुर गांव स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर में एक महिला ने प्रवेश करके मंदिर में महिलाओं का प्रवेश निषेध करने वाली सदियों पुरानी प्रथा को तोड़ दिया। इसे लेकर मंदिर समिति ने सात सुरक्षा कर्मियों को निलंबित कर दिया और ग्रामीणों ने आज शुद्धिकरण अनुष्ठान किया।

महिला कल सुरक्षा बेरिकेड तोड़कर चौठारा (मंच) पर चढ़ गई जहां मूर्ति स्थापित है। वहां उसने पूजा की और बाद में वह भीड़ में गुम हो गई। महिलाओं को शनि प्रतिमा की पूजा करने से रोकने वाली सदियों पुरानी प्रथा टूटने से मंदिर समिति हैरत में है।

समिति आज हरकत में आई और उसने सात सुरक्षा कर्मियों को निलंबित कर दिया। ग्रामीणों ने आज मूर्ति का दूध से अभिषेक किया और घटना के विरोध में सुबह बंद का आह्वान किया। हालांकि इस महिला के कदम की कई महिला एवं सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा की है।

सोलापुर से कांग्रेस विधायक प्रणीति शिंदे ने कहा, ‘महिला ने जो यह किया है उसके लिए उसका सम्मान किया जाएगा।’ पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री प्रणीति ने कहा कि वह इस मुद्दे को विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में उठाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत