1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘तुम रो मत अम्मी, याकूब की मौत का बदला लूंगा’

‘तुम रो मत अम्मी, याकूब की मौत का बदला लूंगा’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2015 10:34 am IST,  Updated : Aug 07, 2015 04:35 pm IST

नई दिल्ली: 1993 मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड टाइगर मेमन अपने छोटे भाई याकूब की फांसी का बदला लेना चाहता है। इस बात का खुलासा हुआ है भारत के मोस्ट वॉन्टेड में से एक मुश्ताक

‘तुम रो मत अम्मी, याकूब...- India TV Hindi
‘तुम रो मत अम्मी, याकूब की मौत का बदला लूंगा’

नई दिल्ली: 1993 मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड टाइगर मेमन अपने छोटे भाई याकूब की फांसी का बदला लेना चाहता है। इस बात का खुलासा हुआ है भारत के मोस्ट वॉन्टेड में से एक मुश्ताक 'टाइगर' मेमन के एक फोन रिकॉर्डिंग से।

टाइगर ने 30 जुलाई को याकूब को फांसी से करीब डेढ़ घंटे पहले अपने माहिम के घर के लैंडलाइन फोन पर अपनी मां से बात की थी जिसे मुंबई पुलिस ने रिकॉर्ड किया है।

तीस जुलाई को सुबह पांच बजकर पैंतीस मिनट पर टाइगर ने अपनी मां हनीफा से लैंड लाइन नंबर पर बात की थी। तीन मिनट की इस बातचीत में टाइगर ने कई बार याकूब की मौत का बदला लेने की बात कही।

हनीफा रोने लगीं और उन्होंने टाइगर को समझाया भी कि बस हो गया और उसे अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए लेकिन टाइगर ने कई दफे बदला लेने की बात की ।

मुंबई पुलिस का दावा है कि उसने ये बातचीत रिकॉर्ड कर ली है। पुलिस का दावा है कि फोन पर आवाज टाइगर की ही थी । अब मुंबई पुलिस और खुफिया एजेंसियों को इस बात की फिक्र है कि बातचीत के बाद टाइगर का अगला कदम क्या होगा ?

वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत