1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. याकूब मेमन को फांसी दिए जाने से दुखी हूं : शशि थरूर

याकूब मेमन को फांसी दिए जाने से दुखी हूं : शशि थरूर

 Written By: IANS
 Published : Jul 30, 2015 12:35 pm IST,  Updated : Jul 30, 2015 12:39 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोटों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने से वह दुखी हैं। थरूर ने ट्वीट किया, "इस

याकूब मेमन को फांसी...- India TV Hindi
याकूब मेमन को फांसी दिए जाने से दुखी हूं : शशि थरूर

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोटों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने से वह दुखी हैं। थरूर ने ट्वीट किया, "इस बात से दुखी हूं कि हमारी सरकार ने एक इंसान को फांसी पर लटका दिया। राज्य प्रायोजित हत्याएं हमें हत्यारों के समकक्ष ला खड़ा करती हैं।"


तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा, "इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि मृत्युदंड समस्या के निवारक के रूप में काम करता है। यह सिर्फ और सिर्फ प्रतिकार है और सरकार की अयोग्यता को दर्शाता है।"

उन्होंने कहा, "किसी इंसान को निर्मम तरीके से फांसी पर लटका दिए जाने से कभी कहीं किसी आतंकवादी हमले को नहीं रोका जा सका है।"

इससे पहले भी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट के दोषी याकूब मेमन को मृत्युदंड इसलिए मिला है, क्योंकि उसके पास किसी प्रकार का राजनीतिक समर्थन नहीं है। ओवैसी के मुताबिक याकूब के पास पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारों की तरह राजनीतिक समर्थन नहीं है। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि अगर याकूब को फांसी दी जानी चाहिए तो बाबरी मस्जिद विध्वंस की साजिश रचने वालों को भी फांसी दी जानी चाहिए।

ओवैसी ने कहा, "अगर न्यायालय द्वारा दी गई फांसी की सजा से बम विस्फोट के निर्दोष पीड़ितों को न्याय मिल जाता है तो मेरी मांग है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की साजिश रचने वालों को भी मौत की सजा दी जाए।"

उन्होंने कहा, "मैं अपने पूर्व में दिए बयान पर कायम हूं, मौत की सजा इसीलिए दी जा रही है, क्योंकि उसके पास कोई राजनीतिक समर्थन नहीं है। सभी जानते हैं कि अकाली दल ने कैसे बेअंत सिंह के हत्यारों को बचाया, और कैसे तमिल राजनीतिक दलों ने राजीव गांधी के हत्यारों को फांसी से बचाया, और इससे मेरी बात की पुष्टि होती है।"

यें भी पढ़े- राजनीतिक समर्थन के अभाव में याकूब को फांसी: ओवैसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत