नई दिल्ली: आतंकी यासीन भटकल की हैदराबाद कोर्ट में पेशी की गई। पेशी के दौरान यासीन भटकल काफी चौंकाने वाले अंदाज़ में देखा गया। चारों तरफ से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के घेरे में कोर्ट लाए जा रहे यासीन भटकल के हाथ में गुलाब देखा गया और जेब में भी कोई सामान नजर आया। भटकल की जेल के अंदर से फोन पर बात करने की खबर पहले ही आ चुकी है।
पेशी के लिए मोबाइल लेकर गया भटकल!
दरअसल, हैदराबाद के दिलसुखनगर ब्लास्ट केस में यासिन भटकल समेत 4 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी की गई। कोर्ट में पेशी के दौरान यासीन भटकल के पॉकेट में मोबाइल जैसी चीज देखी गई थी। पेशी के लिए जिस पुलिस वैन से भटकल को लाया गया था उस वक्त भी उसके हाथ में गुलाब था।
