1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फ्लैशबैक 2017: भारत के ऐसे सेक्स स्कैंडल जिन्होंने झकझोर दिया था देशवासियों को

फ्लैशबैक 2017: भारत के ऐसे सेक्स स्कैंडल जिन्होंने झकझोर दिया था देशवासियों को

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 23, 2017 11:05 am IST,  Updated : Dec 23, 2017 11:05 am IST

सियासत के गलियारे से निकलकर सेक्स स्कैंडल जब धर्म की गली में आया, तो लोगों के होश उड़ गए। जैन मुनि शांति सागर पर एक लड़की ने रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया।

इससे पहले बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे के सेक्स रैकेट में फंसने के आरोप के बाद सेक्स और सियासत का घिनौने कॉकटेल सामने आया था। कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता पर एक दलित लड़की ने यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया था। इस वारदात में एक पूर्व आईएएस का बेटा भी शामिल था।

सियासत के गलियारे से निकलकर सेक्स स्कैंडल जब धर्म की गली में आया, तो लोगों के होश उड़ गए। जैन मुनि शांति सागर पर एक लड़की ने रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया। शुरूआती इनकार के बाद उन्होंने कबूल कर लिया कि लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने जैन मुनि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रेप पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वो अपने माता-पिता के साथ शांतिसागर के आश्रम गई थी। उसे मुनि ने मंत्र जाप करने के बहाने रात में रुकने के लिए कहा और उसके माता-पिता को वापस भेज दिया। इसके बाद मुनि ने लड़की को धमकाते हुए रेप किया और किसी को बताने पर उसके माता-पिता को मार डालने धमकी भी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत