1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यस बैंक का अमेरिकी कंपनियों के साथ 26.5 करोड़ डॉलर का समझौता

यस बैंक का अमेरिकी कंपनियों के साथ 26.5 करोड़ डॉलर का समझौता

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2015 04:58 pm IST,  Updated : Dec 01, 2015 04:58 pm IST

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक ने आज कहा कि उसने ओपिक और वेल्स फार्गो के साथ 26.5 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता किया है ताकि भारत में छोटे कारोबारों की वृद्धि को

यस बैंक का अमेरिकी...- India TV Hindi
यस बैंक का अमेरिकी कंपनियों के साथ 26.5 करोड़ डॉलर का समझौता

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक ने आज कहा कि उसने ओपिक और वेल्स फार्गो के साथ 26.5 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता किया है ताकि भारत में छोटे कारोबारों की वृद्धि को मदद की जा सके।

यस बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा यस बैंक ने अमेरिकी सरकार के विकास वित्त संस्थान, ओवरसीज प्राइवेट इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (ओपिक) के साथ 24.5 करोड़ डालर के ऋण वित्तपोषण का समझौता किया है ताकि भारत में सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) को ऋण प्रदान किया जा सके।

बैंक ने कहा कि ऋण समझौते पर वाशिंगटन में समझौता हुआ। यस बैंक ने कहा कि अमेरिका स्थित वेल्स फर्गो बैंक दो करोड़ डॉलर का ऑण उपलब्ध कराने के लिए प्रायोजक और सह-ऋणदाता के रूप में काम करेगा। इस तरह से कुल ऋण सुविधा 26.5 करोड़ डॉलर पहुंच गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत