
‘जिंदगी भर शहर-शहर भागता रहा हूं, सिर्फ महिलाओं से दूर रहने के लिए’
मीनाक्षी के मुताबिक बिक्रम चौधरी नस्लवादी, स्त्रीविरोधी, हिंसक और बेहद खतरनाक शख्स है। मीनाक्षी का आरोप है कि बिक्रम ने साल 2013 में उनकी बर्खास्तगी भी गलत ढंग से की।
इल्जाम है कि बिक्रम चौधरी ने अपनी वकील को इसलिए नौकरी से निकाल दिया क्योंकि वो योग गुरु पर उनकी ही स्टूडेंट के लगाए रेप के आरोपों की पड़ताल कर रही थी। हालांकि बिक्रम चौधरी दावा करते हैं कि उन्होंने किसी भी महिला के साथ जबरदस्ती नहीं की। एक इंटरव्यू में चौधरी ने कहा था कि महिलाएं ही उन्हें चाहती हैं और उनसे मोहब्बत करती हैं।
बिक्रम ने कहा था, ‘महिलाएं मुझे पसंद करती हैं। मैं जिंदगी भर शहर-शहर, मुल्क-मुल्क भागता रहा हूं, सिर्फ महिलाओं से दूर रहने के लिए।’
कैसे एक योग गुरु की 'शिकार' बनीं 6 लड़कियां ?
अदालत के निशाने पर आए बिक्रम चौधरी बताते हैं कि उन्होंने अपने वकील को इसलिए हटा दिया गया था क्योंकि उसके पास अमेरिका में वकालत का लाइसेंस नहीं था। लेकिन ज्यूरी इस नतीजे पर पहुंची योग से लाखों लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का दावा करने वाले चौधरी ने अपनी वकील की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। उसके साथ बुरी नीयत और फरेब से काम लिया। एक नहीं, दो नहीं, छह लड़कियां और सबका एक ही आरोप कि बिक्रम चौधरी ने योग की आड़ में उनपर बुरी नजर डाली।
अगली स्लाइड में पढ़िए कैसी है 'हॉट योगी' की मायावी दुनिया ?