1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखनऊ: योगगुरु बाबा रामदेव संग किया सीएम योगी ने योगाभ्यास

लखनऊ: योगगुरु बाबा रामदेव संग किया सीएम योगी ने योगाभ्यास

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 07, 2017 09:00 am IST,  Updated : Jun 07, 2017 09:12 am IST

आज सुबह लखनऊ के राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम रखा गया। इस योगाभ्यास शिविर में सीएम योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव, राज्यपाल राम नाईक सहित कई मंत्री मौजूद थे।

baba ramdev- India TV Hindi
baba ramdev

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इन्हीं तैयारियों को लेकर आज सुबह लखनऊ के राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम रखा गया। इस योगाभ्यास शिविर में सीएम योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव, राज्यपाल राम नाईक सहित कई मंत्री मौजूद थे। दरअसल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे।

योगगुरु बबा रामदेव ने सभी को योगाभ्यास कराया। इस मौके में सीएम योगी ने कहा कि योग से निरोग रह सकते हैं। यह बहुत पुरानी विधा है और इससे आप अपनी आयु 10-15 साल तक बढ़ा सकते हैं।  

वही राज्यपाल राम नाईक ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि मंच पर दो-दो महा योगी मौजूद हैं। एक राज योगी और एक योगी राज।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत