1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा जा रही शिप में 60 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप, वापस मुंबई की गई रवाना

गोवा जा रही शिप में 60 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप, वापस मुंबई की गई रवाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2022 10:30 am IST,  Updated : Jan 04, 2022 10:30 am IST

मुंबई से गोवा जा रही शिप में 60 क्रू मेंबर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खलबली मच गई।

Goa- India TV Hindi
गोवा जा रही शिप में 60 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप, वापस मुंबई की गई रवाना Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 6 कोरोना संक्रमित लोगों को गोवा में भर्ती कराया गया
  • यात्रियों को गोवा उतरने की अनुमति नहीं दी गई
  • शिप मुंबई से गोवा और फिल लक्षद्वीप जाने वाली थी

मुंबई से गोवा आ रही कॉर्डेलिया शिप में 60 क्रू मेंबर के कोरोना संक्रमित आने के बाद हलचल मच गई है। कॉर्डेलिया शिप के गोवा पहुंचने के बाद कोरोना संक्रमित 6 क्रू मेंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोवा में कोरोना के और संक्रमण न फैले इसलिए प्रशासन ने शिप को वापस मुंबई भेजने का फैसला किया।

कॉर्डेलिया शिप को रात करीब 11 बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया। यह शिप मंगलवार दोपहर मुंबई तट पर पहुंच जाएगी। कॉर्डेलिया शिप को आगे लक्षद्वीप जाना था लेकिन कोविड विस्फोट के बाद इसे वापस मुंबई भेजने का फैसला लिया गया।

बीती रात जिन पैसेंजर की रिपोर्ट निगेटिव आई थी वो पैसेंजर उतरना चाह रहे थे लेकिन गोवा पुलिस की टीम टर्मिनल पर पहुंची और किसी को उतरने नहीं दिया गया।

महाराष्ट्र में कोरोना बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के 11 हजार 877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2 हजार 707 अधिक हैं। इसके साथ ही, ओमिक्रॉन के 50 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में 9 मरीजों की भी मौत हुई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 41 हजार 542 पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब 42 हजार 24 मरीज का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 11 हजार 877 मामलों में से 7 हजार 792 मामले सिर्फ मुंबई से सामने आए। मुंबई महानगरपालिका के अनुसार संक्रमण के 8,063 नए मामले आए। मुंबई क्षेत्र में संक्रमण के 10,394 मामले आए जो राज्य में संक्रमण के कुल मामलों का लगभग 90 फीसदी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

goa