1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम में जुमे की नमाज़ में खलल डालने की कोशिश को लेकर 7 लोगों को हिरासत में लिया गया

गुरुग्राम में जुमे की नमाज़ में खलल डालने की कोशिश को लेकर 7 लोगों को हिरासत में लिया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2021 09:49 pm IST,  Updated : Dec 03, 2021 09:49 pm IST

कुछ हिंदू संगठनों के कई सदस्य उस खुले स्थान पर जमा हो गए और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे जहां मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए आ रहे थे। नारेबाज़ी जारी रहने और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया।

Residents and members of various pro-Hindu organisations stage a protest against members of Muslim c- India TV Hindi
Residents and members of various pro-Hindu organisations stage a protest against members of Muslim community conducting prayers in an open site at Sector 37, in Gurugram on Friday. Image Source : PTI

Highlights

  • शांति बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तहत सेक्टर 37 से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया- पुलिस
  • ‘भारत माता की जय’ तथा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए
  • कुछ महीने पहले खुले स्थान पर नमाज़ पढ़ने के खिलाफ एक समूह ने विरोध शुरू किया था

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में नारे लगाकर जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ में खलल डालने की कोशिश के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तहत सेक्टर 37 से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

कुछ हिंदू संगठनों के कई सदस्य उस खुले स्थान पर जमा हो गए और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे जहां मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए आ रहे थे। नारेबाज़ी जारी रहने और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया।

इस तरह के आरोप हैं कि कुछ स्थानीय लोगों ने दिन में पार्किंग की समस्या का दावा करते हुए नमाज़ अदा करने वाले स्थान के पास ट्रक खड़े कर दिए। पिछले हफ्ते, कई गांवों के स्थानीय लोग विशिष्ट स्थान पर पहुंच गए थे जो सेक्टर 37 थाने के पास है और हवन किया था और दावा किया था यह मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जा रहा है।

बता दें कि, एक महीने पहले, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने गुरुग्राम के सेक्टर 12ए के उस स्थान पर गोवर्धन पूजा में शिरकत की थी जहां मुसलमान हर हफ्ते नमाज़ अदा करते हैं। तीन साल पहले जिला प्रशासन ने मुसलमानों को जुमे की नमाज़ पढ़ने के लिए शहर में 37 स्थान निर्दिष्ट किए थे। इसके बाद कुछ हिंदू समूहों ने प्रदर्शन किया था। कुछ महीने पहले खुले स्थान पर नमाज़ पढ़ने के खिलाफ एक समूह ने विरोध शुरू किया था जिसके बाद पिछले कई हफ्ते से शुक्रवार को प्रदर्शन हो रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत