Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 78th Independence Day: 2047 तक 'विकसित भारत' के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा, लाल किले से बोले पीएम मोदी

78th Independence Day: 2047 तक 'विकसित भारत' के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा, लाल किले से बोले पीएम मोदी

Edited By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1
Published : Aug 15, 2024 07:58 am IST, Updated : Aug 15, 2024 08:06 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए देशवासियों को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।

pm modi speech- India TV Hindi
Image Source : ANI लाल किले की प्राचीर से भाषण देते पीएम मोदी

78th Independence Day:​ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद कहा कि 20247 तक विकसित भारत के संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि  सभी देशवासी कंधे से कंधे मिलाकर चलें तो हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्ध भारत बना सकते हैं। विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अगर 40 करोड़ देशवासी देश को गुलामी से मुक्त करा आजाद दिला सकते हैं तो फिर 140 करोड़ देशवासी भी समृद्ध भारत बना सकते हैं।

देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का समय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक समय था कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे। आज समय है देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का...अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आज़ादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है। जब लाल किले से कहा जाता है कि देश के 18,000 गांव में समय सीमा में बिजली पहुंचाएंगे, और वो काम हो जाता है तो भरोसा मजबूत हो जाता है

आज़ादी के दीवानों को नमन

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा , "आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है। ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं।"

प्राकृतिक आपदाओं पर जताया दुख

पीएम मोदी ने हाल में हुई प्राकृतिक आपदाओं पर दुख जताया और कहा, "इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है। मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।"

 

 

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement