1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Conspiracy in Bet Dwarka:गुजरात के बेट द्वारका द्वीप में भारत के खिलाफ रची गई थी बड़ी साजिश, कामयाब हो जाती तो...

Conspiracy in Bet Dwarka:गुजरात के बेट द्वारका द्वीप में भारत के खिलाफ रची गई थी बड़ी साजिश, कामयाब हो जाती तो...

 Published : Oct 11, 2022 04:01 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 04:01 pm IST

Conspiracy in Bet Dwarka:गुजरात के बेट द्वारका द्वीप में भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश लंबे समय से रची जा रही थी। मौके का मुआयना करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के भी होश उड़ गए हैं। हालांकि यह साजिश कब से और कौन कर रहा था, इस बारे में अभी तक किसी को कुछ भी पता नहीं है।

Conspiracy in Bet Dwarka- India TV Hindi
Conspiracy in Bet Dwarka Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पाकिस्तान की सीमा से लगा है द्वारका आइलैंड
  • सुरक्षा एजेंसियों को आइलैंड पर बने मिले अवैध मकान, मजारें और दुकान
  • समुद्र में साजिश के बड़े खुलासे ने उड़ाए होश

Conspiracy in Bet Dwarka:गुजरात के बेट द्वारका द्वीप में भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश लंबे समय से रची जा रही थी। मौके का मुआयना करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के भी होश उड़ गए हैं। हालांकि यह साजिश कब से और कौन कर रहा था, इस बारे में अभी तक किसी को कुछ भी पता नहीं है। मगर आपको बता दें कि द्वारका द्वीप का यह क्षेत्र बिल्कुल पाकिस्तान की सीमा पर लगा है। इससे पाकिस्तानी दुश्मनों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

बता दें कि समुद्र में स्थित द्वारका आइलैंड बिल्कुल पाकिस्तान की सीमा से सटा है। यहां जाने के लिए भारतीय लोगों को नौका की मदद लेनी पड़ती है। इसलिए टापू यानि आइलैंड पर आना-जाना लोगों का बहुत ही कम हो पाता है। इसी का फायदा उठाकर दुश्मनों ने इस टापू पर अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया था। इसी के करीब सरकार द्वारका और ओखा को जोड़ने के लिए सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण करवा रही है।

आइलैंड में बनी मजार, दुकान और मकान

इस आइलैंड पर देखते ही देखते कई अवैध मजारें, मकान और दुकान बनकर तैयार हो गए हैं। यह सब कौन और क्यों बना रहा था, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। इतना तेजी से गुप्त निर्माण को देखकर जांचकर्ता भी हैरान हैं। आखिर यहां निर्माण के पीछे क्या मकसद था, भारत के खिलाफ यह साजिश कौन रच रहा था...इस बारे में गहनता से जांच की जा रही है।

Conspiracy in Bet Dwarka
Image Source : INDIA TVConspiracy in Bet Dwarka

रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इलाका
द्वारका आइलैंड रणनीतिक रूप से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण इलाका है। यह पाकिस्तान की बिल्कुल सीमा के करीब है। यहां से दुश्मन भारत में आसानी से पहुंचकर कोई भी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मजार, दुकानें और मकान खास रणनीति के तहत दुश्मनों द्वारा बनाया जा रहा था। ताकि यहां शरण लेकर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके। वह तो गनीमत थी की समय रहते इसका पता चल गया। अन्यथा बड़े हादसे को अंजाम देने का पूरा प्लान यहां तैयार दिख रहा है।

तोड़ा जा रहा सभी अवैध निर्माण
सुरक्षा एजेंसियां द्वारका द्वीप पर बनाई गई सभी अवैध मजारों, मकानों और दुकानों को तोड़वा रही हैं। मौके पर कोई भी नहीं मिला। इससे तरह-तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है। दर्जनों ऐसी नकली मजारें भी मिली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत