1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देहरादून में बच्चे के ऊपर से निकली कार, दुर्घटना CCTV में हुई कैद; Video देख कांप जाएगी रूह

देहरादून में बच्चे के ऊपर से निकली कार, दुर्घटना CCTV में हुई कैद; Video देख कांप जाएगी रूह

 Published : Mar 11, 2026 01:50 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 02:30 pm IST

देहरादून में एक बच्चे के ऊपर से कार निकल गई। इस दुर्घटना का CCTV वीडियो अब वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को तत्तकाल रूप से अरेस्ट करने की मांग की है।

देहरादून में दिल दहला देने वाला हादसा, बच्चे के ऊपर से निकल गई कार- India TV Hindi
देहरादून में दिल दहला देने वाला हादसा, बच्चे के ऊपर से निकल गई कार Image Source : REPORTER INPUT

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आई है। राजधानी देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे एक मासूम बच्चे को बेरहमी से रौंद डाला। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी (CCTV) में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी वीडियो को देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। घटना से इलाके में हर तरफ रोष व्याप्त है। स्थानी लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपी को तत्काल अरेस्ट करने की मांग की है।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चा सड़क को पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी एक अनियंत्रित वाहन (कार) उसके ऊपर से निकल जाता है। घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फौरन फरार होने की कोशिश करता है, जो कि वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है। इस घटना से इलाके में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। 

स्थानीय लोगों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

​इस हृदयविदारक घटना के बाद नकरौंदा क्षेत्र के निवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिन पर लगाम लगाना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश में दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन की मौत

वहीं, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत होने की खबर सामने आई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे तमकुहीराज थानाक्षेत्र के गाजीपुर मंदिर के समीप फोरलेन पर हुआ। 

पुलिस ने बताया कि पडरौना नगर का रहने वाला विजय गुप्ता (24) अपने मित्र गोलू मद्धेशिया (27) के साथ एक समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था जबकि पडरौना का ही रहने वाले दीपू प्रसाद (27) व छोटे प्रसाद (21) अन्य मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान तेज रफ्तार दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे गंभीर रूप से घायल विजय, दीपू व छोटे प्रसाद की मौत हो गई जबकि गोलू (20) को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

रिपोर्ट- हिमांशु कुशवाहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत