1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में सुपर स्टार अक्षय कुमार, रजत शर्मा के सवालों का बेबाकी से दिया जवाब

'आप की अदालत' में सुपर स्टार अक्षय कुमार, रजत शर्मा के सवालों का बेबाकी से दिया जवाब

 Published : Sep 20, 2025 09:57 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 11:19 pm IST

Aap ki Adalat: अक्षय ने पत्नी ट्विंकल, शुरुआती संघर्ष के दिनों, अपनी नई फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', अपनी पसंदीदा हीरोइन, अपनी शरारतों और काम के प्रति अपने जुनूनी स्वभाव के बारे में खुलासा किया है।

Aap ki adalat, Akshay kumar- India TV Hindi
'आप की अदालत' में सुपर स्टार अक्षय कुमार Image Source : INDIA TV

Aap ki Adalat: आप की अदालत में इस बार इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के गेस्ट थे सुपरस्टार अक्षय कुमार, जिन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय ने पत्नी ट्विंकल,  शुरुआती संघर्ष के दिनों, अपनी नई फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', अपनी पसंदीदा हीरोइन, अपनी शरारतों और काम के प्रति अपने जुनूनी स्वभाव के बारे में खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने इंटरव्यू के बारे में विस्तार से बात की।

फौज में भर्ती होना चाहते थे अक्षय

अक्षय कुमार ने इस शो में बताया कि असल में वे फौज में भर्ती होना चाहते थे लेकिन पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। इसलिए उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो पाई। लेकिन अब उन्होंने एयरफोर्स और आर्मी पर फिल्में बनाकर अपनी इस इच्छा को पूरा किया है।

वेटर का काम भी करना पड़ा

'आप की अदालत' के इस शो में अक्षय कुमार ने अपने संघर्ष के बारे में बताया। अपनी सफलता की चर्चा की । उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें कभी waiter का काम करना पड़ा तो कभी स्टूडियोज के चक्कर लगाने पड़े तो कभी नौकरी करने कनाडा चले गए। अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनकी फिल्में सुपर हिट हुईं तो वे सुपरस्टार बन गए तो उन्होंने इस सफलता को कैसे हैंडल किया। जब एक के बाद एक उनकी फिल्में फ्लॉप हो गईं तो उन्होंने इस विफलता को कैसे हैंडल किया।

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' में 200 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 180 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत