1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में अभिनेता कार्तिक आर्यन, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' के नए एपिसोड में अभिनेता कार्तिक आर्यन, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 19, 2023 06:12 am IST,  Updated : Jan 22, 2023 10:02 am IST

'आप की अदालत' के नए एपिसोड के मेहमान अभिनेता कार्तिक आर्यन होंगे। इस नए एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर किया जाएगा।

आप की अदालत में कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
आप की अदालत में कार्तिक आर्यन Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat : जाने-माने अभिनेता कार्तिक आर्यन देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड के मेहमान होंगे। वे 'कटघरे' में बैठकर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे। 'आप की अदालत' के इस नए एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर किया जाएगा। ऐसे समय में जब यह चर्चा तेज है कि साउथ की फिल्में चलती हैं और हिंदी फिल्में पिटती हैं, कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के एक ऐसे स्टार के तौर पर उभरे जिन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में की। उनकी फिल्में भी चलती हैं, उनकी फिल्मों के गाने हिट होते हैं और उनके डांस स्टेप्स कॉपी होते हैं। 

कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण 7 जनवरी से शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। नए एपिसोड के पहले गेस्ट जाने-माने उद्योगपति और बिजनेसमैन गौतम अडाणी थे। उन्होंने रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया। वहीं दूसरे एपिसोड में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सियासत और अन्य मुद्दों से जुड़े सवालों पर अपनी राय रखी।

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान

बता दें कि 'आप की अदालत' में 190 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत