1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap Ki Adalat New Episodes: क्या अडानी अंबानी से जलते हैं? जवाब मिलेगा आप की अदालत में

Aap Ki Adalat New Episodes: क्या अडानी अंबानी से जलते हैं? जवाब मिलेगा आप की अदालत में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2023 07:30 pm IST,  Updated : Jan 07, 2023 09:11 am IST

कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से देश के सबसे चर्चित शो ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे, लेकिन अब दर्शकों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही हैं।

आप की अदालत में गौतम...- India TV Hindi
आप की अदालत में गौतम अडानी। Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat New Episodes: देश के सबसे चर्चित शो ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड में जानेमाने उद्योगपति और बिजनेसमैन गौतम अडानी पहले गेस्ट होंगे। आप गौतम अडानी को ‘कटघरे’ में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का सामना करते देखेंगे। ‘आप की अदालत’ के इस नए एपिसोड का प्रसारण आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। दर्शक अपने इस पसंदीदा शो को पहले की तरह आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं।

कोरोना महामारी और पाबंदियों के चलते मेहमानों को शो पर बुलाना संभव नहीं था, लिहाजा 'आप की अदालत' के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पा रही थी। दर्शकों की ओर से यह सवाल बार-बार पूछा जाता था कि 'आप की अदालत' के नए एपिसोड कब से प्रसारित होंगे, लेकिन अब उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना होगा। इंडिया टीवी पर ‘आप की अदालत’ का नया एपिसोड आज रात 10 बजे प्रसारित होगा। एक बार फिर आप इस खास शो में मेहमानों को ‘कटघरे’ में बैठकर रजत शर्मा के सवालों का सामना करते देखेंगे।

बता दें कि इससे पहले शनिवार (31 दिसंबर) को रात 10 बजे इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘Legends of Aap Ki Adalat’ में रजत शर्मा ने 'आप की अदालत' से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों और चुनिंदा यादों को दर्शकों के साथ साझा किया था। 'आप की अदालत' में 190 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं, और ये किस्से इन्हीं हस्तियों से जुड़े थे।  'आप की अदालत' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं और इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं। यह कार्यक्रम YouTube पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत