1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap ki Adalat: हाईकमान की मर्जी के बिना शशि थरूर ने लड़ा अध्यक्ष का चुनाव, फिर क्या बोले राहुल गांधी

Aap ki Adalat: हाईकमान की मर्जी के बिना शशि थरूर ने लड़ा अध्यक्ष का चुनाव, फिर क्या बोले राहुल गांधी

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 03, 2023 11:00 pm IST,  Updated : Jun 03, 2023 11:54 pm IST

आप की अदालत में पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने जीवन के अलग-अलग आयामों पर पूछे गए प्रश्नों का खुलकर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की रोचक घटना को शेयर किया।

Aap ki Adalat Shashi Tharoor contested the election of the party president without the consent of th- India TV Hindi
हाईकमान की मर्जी के बिना शशि थरूर ने लड़ा अध्यक्ष का चुनाव Image Source : INDIA TV

Aap ki Adalat: देश के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में इस बार मेहमान के तौर पर तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर पहुंचे। यहां उन्होंने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के कई सवालों बेबाकी से जवाब दिया। शशि थरूर ने इस दौरान निजी जीवन से लेकर राजनीति तक पर शशि थरूर ने कई सवालों का जवाब दिया। रजत शर्मा के सवाल "राहुल गांधी और सोनिया गांधी के मर्जी के बगैर आपने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा" को लेकर उन्होंने कहा कि हां मैंने चुनाव लड़ा क्योंकि मैं कुछ बदलाव लाना चाहता था।

हाई कमान की मर्जी के खिलाफ लड़ा चुनाव

उन्होंने कहा कि मैं उनकी मर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा और मैं उनकी मर्जी का उम्मीदवार नहीं था। चुनाव लड़ने से पहले मैंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से मिला था। चुनाव लड़ने पर मैंने कहा था कि मैं आप लोगों के खिलाफ नहीं हूं। तीनों ने मुझे प्रोत्साहित करके कहा कि आप चुनाव लड़िए जो कि पार्टी के लिए अच्छा है। अधिकारिक रूप से कैंडिडेट था लेकिन एक बार जब मैंने कदम बढ़ा लिया तो उसे पूरा किया। सोनिया जी ने मुझसे कहा कि आपके चुनाव लड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

उन्होंने राजनीति में मिसफिट होने सवाल के जवाब में कहा कि राजनीति में आजकल ऐसे लोग एक्टिव हो गए हैं जिनका बैकग्राउंड अलग है। उन्होंने कहा कि आज कई लोग हैं जो राजनीति में पैसा बनाने आते हैं। इस तरह की राजनीति में मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। राजनीति में तो मुझे मेरे ही पैसे खर्च करने पड़ते हैं। कोई इलाज कराकर अगर मेरे पास दवाई के पैसे के लिए आता है तो मेरे ही जेब से फाउंडेशन के जरिए पैसे जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत