1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अदनान सामी ने पाक सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर कसा तंज, जानिए 'आप की अदालत' में क्या बोले?

अदनान सामी ने पाक सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर कसा तंज, जानिए 'आप की अदालत' में क्या बोले?

 Published : May 31, 2025 11:32 pm IST,  Updated : May 31, 2025 11:32 pm IST

Aap Ki Adalat: अदनान सामी को जब याद दिलाया गया कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अक्सर उन्हें पाकिस्तान की सेना का मेजर बताते हैं तो वह हंसने लगे। उन्होंने कहा कि इस बात को काफी वक्त हो गया है, इसलिए अब कम से कम हमें तरक्की मिलनी चाहिए

Aap ki Adalat, adnan sami- India TV Hindi
आप की अदालत में अदनान सामी Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat: देश के चर्चित और लोकप्रिय टीवी शो आप की अदालत में जाने माने सिंगर अदनान सामी ने रजत शर्मा के सवालों पर खुलकर जवाब दिया। पाकिस्तान की सरकारों ने उनके साथ कैसा सलूक किया, उन्होंने हर बात बताई और ये भी बताया कि कैसे वे मुंबई पहुंचे और लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचे। वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में पाकिस्तान आर्मी के फील्ड मार्शल आसिम मनीर पर तंज भी कसा।

'मुझे एक जंग हारनी पड़ेगी'

अदनान सामी को जब याद दिलाया गया कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अक्सर उन्हें पाकिस्तान की सेना का मेजर बताते हैं तो वह हंसने लगे। उन्होंने कहा कि इस बात को काफी वक्त हो गया है, इसलिए अब कम से कम हमें तरक्की मिलनी चाहिए और कर्नल बनना चाहिए। इस पर जब सामी से कहा गया कि उन्हें तो 'फील्ड मार्शल' बनना चाहिए तो उन्होंने पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शळ आसिम मुनीर पर तंज कसते हुए कहा कि 'उसके लिए मुझे एक जंग हारनी पड़ेगी।' सामी ने कहा कि सिर्फ पाकिस्तान में ही ऐसा हो सकता है कि जंग हारने के बाद प्रमोशन मिल जाए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ये देख रही है।

 पाकिस्तान ने पासपोर्ट और वीजा रिन्यू नहीं किया

अदनान सामी ने भारत की नागरिकता हासिल करने से पहले का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि जब वे भारत में थे उनका वीजा रिन्यू होना था। वीजा रिन्यू के साथ ही पासपोर्ट भी रिन्यू किया जाना था। अदनान ने इसके लिए दिल्ली स्थित पाक हाईकमीशन को चिट्ठी भेजी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जब उन्होंने फिर से संपर्क किया गया तो उन्हें कहा गया कि इस्लामाबाद में बात कीजिए। अदनान ने कहा कि जब उन्होंने इस्लामाबाद संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि उनका वीजा रिन्यू नहीं किया जाएगा। अदनान ने कहा कि वहां सत्ता में बैठे लोग नहीं चाहते थे कि मेरा पासपोर्ट और वीजा रिन्यू नहीं हो। जब मुझे ये पता चला तो मैंने यहां गृह मंत्रालय में बताया कि मेरे साथ ये हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत