1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या, काशी के बाद मथुरा को भव्य मंदिर मिलने की उम्मीद: हेमा मालिनी

अयोध्या, काशी के बाद मथुरा को भव्य मंदिर मिलने की उम्मीद: हेमा मालिनी

 Published : Dec 20, 2021 06:18 am IST,  Updated : Dec 20, 2021 06:18 am IST

हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘प्यार और स्नेह के प्रतीक भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की सांसद होने के नाते, मैं कहूंगी कि एक भव्य मंदिर होना चाहिए। एक मंदिर पहले से ही है और मोदी जी द्वारा विकसित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह इसे नया रूप दिया जा सकता है।’’

hema malini- India TV Hindi
अयोध्या, काशी के बाद मथुरा को भव्य मंदिर मिलने की उम्मीद: हेमा मालिनी Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Highlights

  • मथुरा में भव्य मंदिर होना चाहिए- हेमा मालिनी
  • 'राम जन्मभूमि, काशी के कायाकल्प के बाद मथुरा भी बहुत महत्वपूर्ण'

इंदौर (मध्य प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को उम्मीद जताई कि अयोध्या और काशी के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलेगा और उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का हवाला दिया। हेमा मालिनी ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राम जन्मभूमि और काशी के कायाकल्प के बाद स्वाभाविक रूप से मथुरा भी बहुत महत्वपूर्ण है।’’

इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं भाजपा सांसद ने कहा कि वह सोमवार को एक आमंत्रण पर काशी जा रही हैं। मालिनी ने कहा, ‘‘प्यार और स्नेह के प्रतीक भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की सांसद होने के नाते, मैं कहूंगी कि एक भव्य मंदिर होना चाहिए। एक मंदिर पहले से ही है और मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) द्वारा विकसित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह इसे नया रूप दिया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह परिवर्तन (काशी विश्वनाथ का कायाकल्प और पुनर्विकास) बहुत कठिन था। यह उनकी (मोदी की) दूरदर्शिता को दर्शाता है। मथुरा में भी ऐसा ही होगा।’’

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत