Wednesday, December 03, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Air India ने बताई तमाम फ्लाइटों में देरी की वजह, राहत वाली खबर भी दी

Air India ने बताई तमाम फ्लाइटों में देरी की वजह, राहत वाली खबर भी दी

एयर इंडिया ने बताया है कि तमाम फ्लाइटों में मंगलवार को उड़ान भरने में देरी क्यों हुई। हालांकि अब हालात सामान्य हैं और फ्लाइट्स सही समय पर उड़ान भर रही हैं।

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
Published : Dec 03, 2025 07:18 am IST, Updated : Dec 03, 2025 07:18 am IST
Air India- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE एयर इंडिया

नई दिल्ली: अगर आप एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। एयर इंडिया का कहना है कि चेक-इन में गड़बड़ी के कारण कई उड़ानों में देरी के बाद थर्ड-पार्टी सिस्टम पूरी तरह बहाल हो गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को 'थर्ड पार्टी सिस्टम' के कारण तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, जिस वजह से कई हवाई अड्डों पर चेक-इन बाधित हो गया था और कई एयरलाइनों की उड़ानों में देरी हुई थी। हालांकि अब एयर इंडिया का कहना है कि समस्या पूरी तरह से हल हो गई है और अब परिचालन सामान्य है।

एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट करके दी जानकारी

एयर इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया, "थर्ड-पार्टी सिस्टम पूरी तरह से बहाल हो गया है और सभी हवाई अड्डों पर चेक-इन सामान्य रूप से चल रहा है। हमारी सभी उड़ानें निर्धारित समय पर चल रही हैं। हम अपने यात्रियों को उनकी समझदारी के लिए धन्यवाद देते हैं।"

इससे पहले एयर इंडिया ने ही एक्स पर पोस्ट करके बताया था कि थर्ड-पार्टी सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से एयर इंडिया समेत कई एयरलाइन के विमानों में देरी हो रही है।

एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट करके बताया था, "विभिन्न एयरपोर्टों पर चेक-इन सिस्टम में किसी थर्ड-पार्टी सिस्टम की गड़बड़ी के कारण, एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों के विमानों में देरी हो रही है। सभी यात्रियों के लिए एक सुचारू चेक-इन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए हमारी हवाई अड्डा टीमें पूरी लगन से काम कर रही हैं। हालांकि सिस्टम धीरे-धीरे ठीक हो रहा है, फिर भी स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक हमारी कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है। हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें। हम आपके धैर्य और समझ के लिए तहे दिल से आभारी हैं।"

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement