1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Air India Hydraulic failure: हवा में फेल हुआ एयर इंडिया के प्लेन का हाइड्रॉलिक, हुई सेफ लैंडिंग; एयरपोर्ट पर 20 एंबुलेंस तैनात

Air India Hydraulic failure: हवा में फेल हुआ एयर इंडिया के प्लेन का हाइड्रॉलिक, हुई सेफ लैंडिंग; एयरपोर्ट पर 20 एंबुलेंस तैनात

 Reported By: T Raghavan Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 11, 2024 08:03 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 08:43 pm IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्लेन का हाइड्रॉलिक फेल होने का मामला सामने आया है। हालांकि बाद में प्लेन की सेफ लैंडिंग करा ली गई। इस दौरान काफी देर तक प्लेन हवा में चक्कर लगाता रहा।

एयरपोर्ट पर कराई गई विमान की लैंडिंग।- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर कराई गई विमान की लैंडिंग। Image Source : INDIA TV

त्रिची: एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्लेन का हाइड्रॉलिक फेल होने का मामला सामने आया है। प्लेन में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद त्रिची एयरपोर्ट पर 20 एंबुलेंस तैनात कर दी गई थी। इस दौरान ईंधन खत्म करने के लिए प्लेन हवा में चक्कर लगाता रहा। काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने के बाद प्लेन की सेफ लैंडिंग करा ली गई है। बता दें कि ये विमान त्रिची से शारजाह जाने वाला था। त्रिची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद प्लेन में खराबी के बारे में पता चला। दरअसल, प्लेन का हाइड्रॉलिक खराब होने के बाद विमान का पहिया अंदर नहीं जा रहा था, जिसके बाद इसकी सूचना दी गई। प्लेन में 141 यात्री सवार थे।

ईंधन कम होने तक हवा में घूमता रहा विमान

जिला प्रशासन का कहना है कि 5 बजकर 45 मिनट पर विमान ने त्रिची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। ये विमान शारजाह के लिए उड़ा था। टेक ऑफ के बाद विमान के पहियों को मोड़कर अंदर ले जाने वाले हाइड्रॉलिक फेल होने की जानकारी मिली। इसके बाद पायलट ने तुरंत इसकी सूचना दे दी। वहीं सूचना मिलने के बाद यह फैसला लिया गया कि जब तक विमान में पूरी तरह से ईंधन कम नहीं हो रहा है, सिर्फ लैंडिंग के लिए जितना ईंधन चाहिए उतना ईंधन शेष नहीं रह जाता है, तब तक विमान को हवा में ही रखना होगा। इसलिए विमान लगातार आसमान में ही चक्कर काटता रहा। वहीं ईंधन कम होने के बाद विमान को लैंड कराया गया।

यात्रियों की सांस में आई सांस

वहीं विमान जब तक हवा में था, तब तक एयरपोर्ट के आस-पास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि पूरे तिरुचिरापल्ली में 50 एंबुलेंस हैं, जिनमें से 20 एंबुलेंस को एयरपोर्ट पर बुला लिया गया था और इनमें से भी 10 को एयरपोर्ट के अंदर भेज दिया गया था। इसके अलावा सबसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में सारी तैयारियां करवा दी गई थीं। इसके अलावा दो निजी अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया था। हालांकि काफी देर तक विमान हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में ईंधन कम होने के बाद विमान की लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद विमान में सवार 141 यात्रियों की सांस में सांस आई।

यह भी पढ़ें- 

9 दिन उपवास के बाद शख्स ने मंदिर जाकर चढ़ा दी खुद की बलि, अपने ही हाथों से काट ली गर्दन

नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग, एक युवक को लगी गोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत