1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम चुनाव के लिए AIUDF उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकांडी से लड़ेंगे चुनाव

असम चुनाव के लिए AIUDF उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकांडी से लड़ेंगे चुनाव

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 17, 2026 04:21 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 05:14 pm IST

AIUDF ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल और तीन मौजूदा विधायकों समेत कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल- India TV Hindi
AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल। फाइल Image Source : PTI

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकांडी सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इससे पहले 9 मार्च को नौ सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की गई थी।

दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम

12 उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिले हैं। इस लिस्ट में चार हिंदू उम्मीदवारो को भी चुनाव लड़ने का मौका मिला है। गोलकगंज से जमशेर तालुकदार, बिजनी से मुसुखा बसुमतारी, राहा (एससी)से मुकुट दास और राम कृष्ण नगर (एससी) से डॉ.अनूप दास तालुकदार को टिकट मिला है। बता दें कि 126 सदस्यों वाली असम विधानसभा के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

 

AIUDF उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
बिन्नाकांडी बदरुद्दीन अजमल
 गोलपाड़ा पूर्व हाफ़िज़ बशीर अहमद
धुबरी नजरुल हक
दलगांव मज़ीबुर रहमान
चेंगा अशरफुल हुसैन
समागुरी अब्दुल अज़ीज़
करीमगंज दक्षिण शिहाब उद्दीन
चमरिया इमदाद हुसैन
गोलकगंज जमशेर तालुकदार
बिजनी मुसुखा बसुमतारी
राहा (एससी) मुकुट दास
राम कृष्ण नगर (एससी) डॉ.अनूप कुमार दास तालुकदार

बीजेपी के खिलाफ गठबंधन वाली सरकार को देंगे समर्थन

वहीं, AIUDF विधायक रफीकुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी AIUDF असम में भाजपा-विरोधी गठबंधन का समर्थन करेगा। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार और मौजूदा बीजेपी-नीत NDA सरकार पर लोगों की समस्याओं को हल करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा, "हम बीजेपी-विरोधी सरकार चाहते हैं और ऐसी सरकार चाहते हैं जिसमें हमारा भी हिस्सा हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क संपर्क के क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को हल करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को ज़्यादा से ज़्यादा सीटें जीतनी चाहिए। अगर कोई एक बीजेपी-विरोधी सरकार बनती है, तो हम निश्चित रूप से उसका समर्थन करेंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत