1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Amarnath Cave Cloudburst: राहुल ने अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने की घटना पर दुख जताया

Amarnath Cave Cloudburst: राहुल ने अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने की घटना पर दुख जताया

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 08, 2022 11:49 pm IST,  Updated : Jul 08, 2022 11:49 pm IST

Amarnath Cave Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर सामने आई है। यह हादसा साढ़े 5 बजे हुआ। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

Priyanka and Rahul- India TV Hindi
Priyanka and Rahul

Highlights

  • अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना पर राहुल गांधी ने जताया शोक
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर शोक जताया
  • हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है

Amarnath Cave Cloudburst: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में कई लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, "अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई श्रद्धालुओं के लापता होने और मृत्यु की ख़बर बेहद दुःखद है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।" 

प्रियंका गांधी ने भी शोक जताया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के चलते कई श्रृद्धालुओं की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी भावपूर्ण शोक संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में लापता श्रद्धालुओं की रक्षा करें व घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।" 

शाम साढ़े 5 बजे हुआ था हदसा

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर सामने आई है। यह हादसा साढ़े 5 बजे हुआ। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। 5 श्रद्धालुओं के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरूष शामिल हैं। सैलाब की वजह से गुफा के पास श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लगभग 25 टेंट और 2-3 लंगर पानी में बह गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत