1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आतंकवादियों को पता होना चाहिए...', भारत के समर्थन में खुलकर उतरा इजरायल; 'Operation Sindoor' पर कही ये बात

'आतंकवादियों को पता होना चाहिए...', भारत के समर्थन में खुलकर उतरा इजरायल; 'Operation Sindoor' पर कही ये बात

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 07, 2025 09:14 am IST,  Updated : May 07, 2025 01:02 pm IST

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है। वहीं इसके बाद अब इसरायल ने इसका समर्थन किया है।

भारत के समर्थन में खुलकर उतरा इजरायल।- India TV Hindi
भारत के समर्थन में खुलकर उतरा इजरायल। Image Source : PTI/FILE PHOTO

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। वहीं इस ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद दुनियाभर से रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। इस बीच इजरायल ने खुलकर भारत के इस ऑपरेशन का समर्थन किया है। भारत में इजरायल के राजदूत, रियुवेन अजार ने इसे लेकर 'एक्स' पर एक पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "इजराइल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोष लोगों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए उन्हें कहीं छिपने की जगह नहीं है।"

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि भारतीय सेना ने रात करीब 1.05 बजे से 1.30 बजे तक ऑपरेशन सिंदूर के अंजाम दिया। इसके तहत लाहौर में आतंकवादी हाफिज सईद और बहावलपुर में आतंकी मसूद अजहर के कई ठिकानों को तबाह कर दिया गया। भारतीय सेना ने PoK के मुजफ्फराबाद, धामोल, कोटली और बाघ अड्डे पर भी किया हमला। भारतीय सेना की स्ट्राइक में लश्कर और जैश के करीब 30 आतंकवादी ढेर हो गए।

ऑपरेशन पर PM मोदी की पूरी नजर

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी की लगातार नजर बनी हुई है। पीएम मोदी ऑपरेशन की शुरुआत से ही रात भर पूरी मॉनिटरिंग करते रहे। पीएम मोदी, पीएम आवास से ही पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे। वहीं एनएसए अजित डोभाल भी पीएम मोदी को लगातार ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद बड़ी कार्रवाई की है। रात करीब 1 बजकर 28 मिनट पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसमें आतंकी हाफिज सईद के ठिकानों को ध्वस्त किया गया। वहीं आतंकी मसूद अजहर के अड्डे भी तबाह किए गए।

अजित डोभाल ने दी जानकारी

पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी NSA से भी बात की। उन्होंने इस स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी। अजित डोभाल ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय सेना ने सटीक निशाना लगाया और केवल आतंकी ठिकानों को तबाह किया। वहीं भारत के इस एक्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्द खत्म होगा। भारत ने अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और UAE को भी हमले की जानकारी दी है। 

पाकिस्तान ने क्या कहा

वहीं इस हमले के बाद पाकिस्तान ने भी माना कि भारत ने स्ट्राइक की है। भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने रात में इमरजेंसी बैठक बुलाई। वहीं अगली बैठक सुबह 10 बजे भी की जाएगी। शहबाज शरीफ ने माना कि भारतीय सेना ने कम से कम 5 लोकेशंस को टारगेट किया। साथ ही कहा कि पाकिस्तान भारत के स्ट्राइक का जवाब देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत