1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की साजिश का किया पर्दाफाश, सीमा पर दिया करारा जवाब

भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की साजिश का किया पर्दाफाश, सीमा पर दिया करारा जवाब

 Published : Dec 21, 2022 01:00 pm IST,  Updated : Dec 21, 2022 02:50 pm IST

भारतीय जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी साजिश का पर्दाफाश किया है। सेना ने पाकिस्तान में अपने ड्रोन को मार गिराया है। पाकिस्तान कभी हथियार तो कभी ड्रग्स भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता है।

ड्रोन - India TV Hindi
ड्रोन Image Source : PEXABAY/TWITTER

भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन मार गिराए जाने की खबरें सामने आती रहती हैं। सीमा पर मौजूद जवानों ने पाकिस्तान की साजिश को नकाब भी करते रहते हैं। यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तानी ड्रोन को सीमा पर मार गिराया गया है।।इससे पहले भी पाकिस्तान कभी हथियारों या ड्रग्स की खेप भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता है, लेकिन हर बार भारतीय सैनिक पाकिस्तान के ड्रोन को आसमान में ही उड़ा देते हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि सैनिकों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है।

घटना कहां पर हुई है? 

जानकारी के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पंजाब में घुसने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। इस संबंध में अधिकारी ने बताया कि ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में जा गिरा। अधिकारी के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने मंगलवार रात 7.20 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को ‘मार गिराया’, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि घटना अमृतसर में दाओके पुलिस चौकी के पास हुई। 

पाकिस्तानी सीमा में ही मार गिराया ड्रोन 
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह जब तलाशी ली गई तो ड्रोन भारतीय सीमा चौकी भरोपाल के उस पार पाकिस्तान की सीमा में 20 मीटर अंदर गिरा पाया गया। प्रवक्ता के अनुसार, “ड्रोन रोधी उपाय किए जाने के बाद वह (ड्रोन) कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ा और फिर लौटते समय जमीन पर गिर गया। ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में कुछ गिराया तो नहीं गया है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत