1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: मथुरा स्टेशन पर पटरी छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई ट्रेन, यहां देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश: मथुरा स्टेशन पर पटरी छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई ट्रेन, यहां देखें वीडियो

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Sep 27, 2023 06:30 am IST,  Updated : Sep 27, 2023 06:37 am IST

रेलवे अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एक एक इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट ट्रेन मंगलवार को शकूर बस्ती स्टेशन से चली आ रही थी। मथुरा स्टेशन पर आते ही ये पटरी छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई।

ट्रेन हादसा।- India TV Hindi
ट्रेन हादसा। Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के मथुरा में जंक्शन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट (EMU) ट्रेन मंगलवार को पटरी को छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। हालांकि, ये अच्ची बात रही कि इस हादसे में किसी जान-माल के हानि की खबर अबतक सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं कैसे हुई ये दुर्घटना और क्या कहा रेलवे ने इस हादसे के बारे में।

कैसे हुई घटना?

रेलवे अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एक एक इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट ट्रेन मंगलवार को शकूर बस्ती स्टेशन से चली आ रही थी। उत्तर प्रदेश के मथुरा स्टेशन पर पहुंचते ही इस ट्रेन ने पटरी को छोड़ दिया और स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। गनीमत रही की ट्रेन के सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे। इस कारण किसी की भी जान नहीं गई।

अधिकारी ने दी जानकारी
मथुरा स्टेशन के डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव ने ने बताया कि यह ट्रेन शकूर बस्ती से आती है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रात 10 बजकर 49 मिनट पर आई। अचानक ट्रेन पटरी को छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। उन्होंने बताया कि सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे, इस कारण किसी की जान नहीं गई।  घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आगे कहा कि अपलाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में सीएम प्रोजेक्ट किए बिना सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी बीजेपी

ये भी पढ़ें- अब तो है चुनावी मंजर: एमपी के बाद अब राजस्थान की बारी, BJP जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत