1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CDS जनरल बिपिन रावत नहीं रहे, हेलीकॉप्टर हादसे में गई जान, पत्नी मधूलिका एवं 11 अन्य की भी मौत

CDS जनरल बिपिन रावत नहीं रहे, हेलीकॉप्टर हादसे में गई जान, पत्नी मधूलिका एवं 11 अन्य की भी मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2021 01:33 pm IST,  Updated : Dec 08, 2021 06:23 pm IST

तमिलनाडु के नीलगिरी में IAF का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में सेना के सीनियर अधिकारी सवार थे।

Highlights

  • वायुसेना के हेलिकॉप्टर में रावत के साथ उनकी पत्नी और सेना के सीनियर अधिकारी सवार थे
  • सीडीएस रावत एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत की तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी मधूलिका रावत समेत सेना के सीनियर अधिकारियों के साथ सवार थे। हादसे में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत एवं अन्य 11 यात्रियों की मौत की एयरपोर्ट ने पुष्टि की है। साथ ही एयरफोर्स ने मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

बता दें कि सीडीएस जनरल रावत ऊंटी के वेलिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में लेक्चर देकर लौट रहे थे। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। सीडीएस को ले जाने वाले विमान या हेलिकॉप्टर के उड़ाने का खास प्रॉटोकॉल होता है। बताया जा रहा है कि शायद मौसम की खराबी और बादल की वजह से हेलिकॉप्टर के पायलट सही अनुमान लगाने से चूक गए और यह हादसा हो गया।

हेलिकॉप्टर नीलगिरी के इलाके में क्रैश हुआ

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से लौटते वक्त हेलिकॉप्टर नीलगिरी के इलाके में क्रैश कर गया। मलबे से तीन लोगों का शव निकाला जा चुका है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे।

स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया
हादसे के बाद हेलिकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगी और घटनास्थल पर सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर एयरफोर्स पहुंचने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि सीडीएस रावत के अलावा हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत