1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख..." भारतीय सेना की एयर स्‍ट्राइक पर असदुद्दीन ओवैसी का आया बयान

"पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख..." भारतीय सेना की एयर स्‍ट्राइक पर असदुद्दीन ओवैसी का आया बयान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 07, 2025 07:23 am IST,  Updated : May 07, 2025 11:48 am IST

पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने पर भारतीय सेना के हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है। उन्होंने हमले का स्वागत करते हुए कहा कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो।

असदुद्दीन ओवैसी - India TV Hindi
असदुद्दीन ओवैसी Image Source : PTI

पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्‍ट्राइक के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है। उन्होंने कहा, मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द! 

आतंकियों के ठिकाने तबाह

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद इस बड़े हमले को अंजाम दिया है। भारतीय सेना ने रात करीब 1 बजकर 05 मिनट पर 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया। भारतीय हमले में आतंकी हाफिज सईद के ठिकाने ध्वस्त हो गए। लश्कर के मुख्यालय को भारी नुकसान पहुंचा है। आतंकी मसूद अजहर के अड्डे पर भी मिसाइल दागी गई। मसूद अजहर के बहावलपुर अड्डे पर मिसाइल गिरी। भारत ने पीओके के मुजफ्फराबाद में भी स्ट्राइक किया। बाघ अड्डे में भी हमला किया गया। पोओके के धामोल और कोटली में भी मिसाइल अटैक किया गया। पाकिस्तान के अहमदपुर में आतंकी अड्डा भी तबाह हुआ।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई

खुफिया एजेंसियों ने इन आतंकी शिविरों के सटीक स्थान की जानकारी दी थी। भारत ने सारे हमले अपने एयरस्पेस से किए। पाकिस्तान ने माना भारत ने स्ट्राइक किया। भारत की तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस हमले में नौसेना के ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। भारतीय सेनाओं ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने के लिए रणनीतिक रूप से हमले के स्थानों का चयन किया था, क्योंकि ये आतंकी सरगना भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रायोजित करने में शामिल थे।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत