1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam Flood: असम में बाढ़ से बदतर हुए हालात, 8 और लोगों की हुई मौत, 37 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Assam Flood: असम में बाढ़ से बदतर हुए हालात, 8 और लोगों की हुई मौत, 37 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 19, 2022 10:46 pm IST,  Updated : Jun 19, 2022 10:55 pm IST

Assam Flood: असम के गोवाहाटी में शनिवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते यहां के कई क्षेत्र पानी में डूब गए हैं।

Assam Flood- India TV Hindi
Assam Flood Image Source : AP

Highlights

  • भूस्खलन के चलते तीन लोगों की हुई मौत
  • पांच लोग अलग-अलग स्थानों पर डूब गए
  • मरने वालों की कुल संख्या 70 हो गई है

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को और खराब हो गई। इसमें आठ और लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के चलते जिले में 37 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक, भूस्खलन के चलते तीन लोगों की मौत हो गई और दिन में पांच लोग अलग-अलग स्थानों पर डूब गए। इसके साथ ही इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या 70 हो गई है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के 30 जिलों के 4,462 गांवों में बाढ़ से 37,17,800 से अधिक लोग प्रभावित हैं। वहीं, 56 लाख ने राज्यभर के अलग-अलग 514 राहत शिविरों में शरण ली है। 

गोवाहाटी के कई क्षेत्र पानी में डूब गए

असम के गोवाहाटी में शनिवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते यहां के कई क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। राज्य में पिछले छह दिनों से बाढ़ आई हुई है और भूस्खलन हो रहा है, जिससे बड़े स्तर पर तबाही जारी है। एएसडीएमए ने कहा है कि बाढ़ से प्रभावित और राहत शिविरों में आश्रय नहीं लेने वाले लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की गई है। कम से कम 302 राहत वितरण केंद्र अस्थायी रूप से खोले गए हैं। 

20,983 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने में जिला प्रशासन की मदद कर रहा है। राज्य आपदा मोचन बल, अग्निशमन और आपात सेवा के कर्मियों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों और एएसडीएमए के स्वयंसेवकों को भी बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। बुलेटिन में कहा गया है कि विभिन्न एजेंसियों ने अब तक 20,983 लोगों को सुरक्षित निकाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत