1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नितिन नबीन से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और महबूबा मुफ्ती तक, अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने इन नेताओं को भेजा न्योता

नितिन नबीन से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और महबूबा मुफ्ती तक, अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने इन नेताओं को भेजा न्योता

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 02, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 12:58 pm IST

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए नितिन नबीन से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और महबूबा मुफ्ती समेत कई बड़े नेताओं को न्योता भेजा गया है।

Ayatollah Khamenei's funeral invitation- India TV Hindi
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई नेताओं को न्योता। Image Source : AP/PTI

मिडिल ईस्ट में जंग के बादल अब छंटने लगे हैं। इसके साथ ही ईरान ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के आयोजन का ऐलान कर भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आगामी 5 से 9 जुलाई तक अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्ला खामनेई की मौत हो गई थी। अब जब अमेरिका-ईरान के बीच जंग थम गई है, बातचीत चल रही है, तब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

पीएम मोदी को भी मिला है निमंत्रण

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए दुनिया भर के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। भारत के प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को भी इस आयोजन का न्योता भेजा गया था। हालांकि, पीएम मोदी की जगह भारत सरकार की ओर से बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेटा को खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए भेजे जाने पर फैसला किया गया है।

इन नेताओं को भी निमंत्रण

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में करीब 2 करोड़ लोग पहुंचेंगे। पीएम मोदी के साथ ही ईरान ने भारत के कई अन्य नेताओं को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। ये नेता हैं-:

  • बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
  • कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
  • कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
  • कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद
  • सपा सांसद अफजाल अंसारी
  • पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती
  • श्रीनगर के सांसद रुहुल्ला मेहदी
  • लद्दाख के सांसद हाजी हनीफा
  • जैन मुनि आचार्य लोकेश मुनि

कौन-कौन जाएगा?

PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस अपने विदेश विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद को खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में भेज सकती है। इसके साथ ही पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी कहा है कि वह खामेनेई को श्रद्धांजलि देने ईरान जाएंगी। PTI के मुताबिक, खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ीं रस्में 5 से 9 जुलाई तक होंगी। खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किये जाएंगे। वहीं, अंतिम कार्यक्रम 9 जुलाई को मशहद शहर में होगा।

ये भी पढ़ें- 'अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेंगे...', शांति वार्ता के बीच ईरान ने दे दी बड़ी चेतावनी

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे 2 भारतीय प्रतिनिधि, सैयद अता हसनैन और पवित्रा मार्गेरिटा जाएंगे ईरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत