1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक्टर्स, क्रिकेटर्स से लेकर उद्योगपति तक, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे ये VIP मेहमान, सामने आई लिस्ट

एक्टर्स, क्रिकेटर्स से लेकर उद्योगपति तक, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे ये VIP मेहमान, सामने आई लिस्ट

 Published : Jan 18, 2024 11:51 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 06:19 am IST

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसमें से 506 अतिथियों को स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया है। इस सूची में इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का भी नाम शामिल है।

Ayodhya, Ram Mandir - India TV Hindi
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे ये मेहमान Image Source : PTI

अयोध्या: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के हजारों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। कई मेहमानों को राजकीय अथिति का दर्जा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी एक लिस्ट के अनुसार, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले 506 VIP लोगों को स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया है। इस लिस्ट में इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ और चेयरमैन रजत शर्मा का भी नाम है। 

लिस्ट में शामिल हैं ये कुछ नाम 

इसके अलावा इस 506 लोगों की सूची में अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, पुलेला गोपीचंद, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अजीज प्रेमजी, आकाश अंबानी, नीता अंबानी, रविन्द्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, सौरभ गांगुली, लालकृष्ण आडवाणी, जेपी नड्डा, मालिनी अवस्थी, कपिल देव, मिताली राज, राधिका अनंत अंबानी, श्लोका आकाश अंबानी, नीरज चोपड़ा, पवन मुंजाल, साइना नेहवाल, पीटी ऊषा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और दीपक मिश्र, आनंद महिंद्रा, अमिताभ कान्त, अनिल कुंबले, दीया कुमारी, जनरल वीके सिंह, संजय लीला भंसाली, प्रभास, समेत कई विशेष लोग शामिल हैं।

22 जनवरी को होनी है प्राण प्रतिष्ठा 

वहीं गुरुवार 18 जनवरी को अयोध्या में जन्म भूमि स्थित राम मन्दिर में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ। दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हो गए हैं। अब शनिवार को  प्रातः 9 बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी। उसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा। 

प्रतिष्ठा कार्यक्रम 65 मिनट से ज्यादा समय तक होगा 

22 जनवरी को होने वाले विभिन्न अनुष्ठान को 121 आचार्य कराएंगे। चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 12:20 पर शुरू होगा और यह 1 बजे तक सम्पन्न हो जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी, सीएम योगी और मोहन भागवत अपने मनोभाव व्यक्त करेंगे। इस कार्यक्रम लगभग 65 से 75 मिनट तक चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत