1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में ATS की बड़ी कार्रवाई, पकड़े गए दो संदिग्ध व्यक्ति; इस गैंग से है नाता

प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में ATS की बड़ी कार्रवाई, पकड़े गए दो संदिग्ध व्यक्ति; इस गैंग से है नाता

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jan 18, 2024 08:37 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 08:54 pm IST

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवान तैनात हैं। इसी का नतीजा है कि ATS ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

अयोध्या में ATS ने पकड़े...- India TV Hindi
अयोध्या में ATS ने पकड़े गए दो संदिग्ध व्यक्ति Image Source : INDIA TV

अयोध्या: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश की आतंकरोधी शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। ATS ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। ATS ने  धर्मवीर और एक अन्य को पकड़ा है। दोनों संदिग्ध सुक्खा दुनके, अर्श डल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। अर्श डल्ला को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है। इन दोनों व्यक्तियों से ATS पूछताछ कर रही है। 

Related Stories

अयोध्या में बेहद कड़ी हुई सुरक्षा 

बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या की सुरक्षा बेहद ही कड़ी कर दी गई है। ATS के जवान भी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। सभी जवानों के पास आधुनिक हथियार भी हैं, जिससे किसी भी संदिग्ध को पलभर में ही ढेर किया जा सके। इसके साथ ही पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, जिससे पुलिस और सुरक्षाबलों की नजर से कोई बाख ना सके। 

पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 11,000 जवान तैनात 

मुख्य समारोह से पहले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 11,000 जवान तैनात किये गए हैं। वीआईपी सुरक्षा के लिए तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 इंस्पेक्टर के साथ 1,000 से ज्यादा कान्सटेबल और 4 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए और फोर्स को बढ़ाया जा रहा है। किसी भी स्थिति में चूक की कोई गुंजाइश न रहे, इसके लिए सुरक्षा कार्य में लगी सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय हो, इस पर भी फोकस किया जा रहा है। चाक-चौबंद रेल सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने के लिए 250 पुलिस गाइड की तैनाती की गई है। 

सरयू नदी और घाटों पर एनडीआरएफ तैनात 

शहर में मैनुअल एजेंसियों की तैनाती के साथ टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। धाम में एटीएस, एसटीएफ, पीएसी, यूपीएसएसएफ समेत यूपी पुलिस की भारी-भरकम फोर्स को तैनात किया गया है, वहीं, एआई, एंटी ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। इसके साथ ही सरयू नदी और घाटों पर एनडीआरएफ की टुकड़ी को तैनात किया गया है। अयोध्या में मेहमानों की सुरक्षा के लिए बार कोडिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत