1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले सद्गुरु, 'सभी को इसमें होना चाहिए शामिल, यही रामराज्य है'

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले सद्गुरु, 'सभी को इसमें होना चाहिए शामिल, यही रामराज्य है'

 Published : Jan 18, 2024 04:29 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 04:29 pm IST

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले सद्गुरु ने एक शुभकामना संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम के अयोध्या में स्थापित होना सौभाग्य की बात है।

सद्गुरु- India TV Hindi
सद्गुरु Image Source : FACEBOOK

नई दिल्ली: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर में तैयारियां चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। रामभक्त इस दिन का कई वर्षों से इंतजार कर रहे थे। इस कार्यक्रम से पहले आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में समाज के हर व्यक्ति को शामिल होना चाहिये।

Related Stories

अयोध्या में प्रतिष्ठित होना बेहद ही सौभाग्य की बात

सद्गुरु ने कहा कि देश के चुने गए नेता नरेंद्र मोदी के हाथों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। भगवान राम को न्याय, मर्यादा और वचनबद्धता के लिए जाना जाता है। उनके बाल्यकाल स्वरुप का अयोध्या में प्रतिष्ठित होना बेहद ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के सभी वर्गों और समाज के लोगों को शामिल होना चाहिए।

राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी

वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है। इसके साथ ही पीएम ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक किताब भी जारी की। पीएम मोदी ने कुल 6 डाक टिकट जारी किए हैं। इनमें राम मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी शामिल हैं। 

टिकटों पर राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और मंदिर में और उसके आसपास की मूर्तियों की आकृति बनाई गई है। 48 पन्नों की इस पुस्तक में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी किए गए डाक टिकट शामिल हैं। यह स्टाम्प पुस्तक विभिन्न समाजों पर श्री राम की अंतर्राष्ट्रीय अपील को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत