1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, BKTC से सस्पेंड था कर्मचारी

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, BKTC से सस्पेंड था कर्मचारी

 Reported By: Anamika Gaur Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 13, 2026 01:21 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 01:26 pm IST

बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है।

Badrinath Dham- India TV Hindi
बदरीनाथ धाम Image Source : PTI

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी मामले में फरार चल रहे कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस टीम बद्रीनाथ लेकर जा रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से प्रमोद नौटियाल फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार को बताया कि बद्रीनाथ मंदिर में दान के प्रबंधन में कथित गड़बड़ी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। चमोली के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि नौटियाल को रविवार रात चमोली पुलिस ने गिरफ्तार किया और बद्रीनाथ ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। नौटियाल श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के सस्पेंड कर्मचारी है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज की गई। वे BKTC चेयरमैन के पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम करता था। BKTC की चार सदस्यों वाली जांच समिति ने नौटियाल के खिलाफ दान प्रबंधन में गड़बड़ी के आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया था। BKTC एक वैधानिक संस्था है, जो उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर और अन्य तीर्थस्थलों का प्रबंधन करती है।

तीन सदस्यों वाली जांच समिति गठित 

उत्तराखंड सरकार ने भी पिछले हफ्ते अपनी तीन सदस्यों वाली जांच समिति बनाई थी। गढ़वाल मंडल के कमिश्नर इस समिति के अध्यक्ष हैं, जो राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें सौंपेंगे। यह मामला तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ मंदिर में दान की गिनती के दौरान गड़बड़ी के आरोप सामने आए। इसके बाद, 'भैरव सेना' नाम के एक संगठन ने शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच एवं FIR दर्ज करने की मांग की।

2 जुलाई को सामने आया था चढ़ावा चोरी का मामला

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी का मामला 2 जुलाई को सामने आया, जब मंदिर के काउंटिंग रूम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की गिनती की जा रही थी। इस दौरान वहां मौजूद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष के वैयक्तिक सहायक (PA) प्रमोद नौटियाल पर चढ़ावे के पैसों में हेराफेरी करने के आरोप लगे। मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में आरोपी प्रमोद नौटियाल सुबह के समय ₹500 और ₹100 के नोटों की गड्डियां, सोने-चांदी के सिक्के, शालिग्राम पत्थर और चढ़ावे के लिफाफे गायब करते और संदिग्ध रूप से काउंटिंग रूम से अपने ऑफिस के चक्कर काटते हुए दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों के SDM

20-30 करोड़ के ऑफर वाले बयान पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने भेजा नोटिस; कहा- 7 दिनों मांगें माफी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत