1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बागेश्वर बाबा जाएंगे अयोध्या, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- वहां जाने का जी करता है और ठुमका लगाने को जी चाहता है

बागेश्वर बाबा जाएंगे अयोध्या, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- वहां जाने का जी करता है और ठुमका लगाने को जी चाहता है

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 05, 2024 08:44 am IST,  Updated : Jan 05, 2024 08:44 am IST

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी मिला है। उन्होंने कहा कि यह दिवाली से भी बड़ा त्योहार है।

Bageshwar Baba will go to Ayodhya in ramlalla pran pratistha Dhirendra Krishna Shastri - India TV Hindi
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री Image Source : ANI

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होने को है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई हस्तियां व साधु-संत पहुंचेंगे। भगवान हनुमान के भक्त व बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस कार्यक्रम में जाने को लेकर उत्सुक है। न्यूज ऐजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी हिंदुओं और सनातनियों के लिए सबसे बड़ी जीत है। यह कार्यक्रम दिवाली के त्योहार से भी ज्यादा खास है। सभी भगवान राम के भक्त इस दिन का खास इंतजार कर रहे थे।

अयोध्या जाएंगे बाबा बागेश्वर

उन्होंने निमंत्रण मिलने को लेकर कहा कि मैं अयोध्या जी जा रहा हूं। निश्चित ही कोई ऐसा अभागा होगा जिसको इस दिन का इंतजार नहीं होगा। हमें तो इस दिन खास इंतजार है। केवल भारतीय ही नहीं, भारतीय मूल के लोग जो विदेशों में हैं उन्हें भी इसका इंतजार है। ये आजतक के समस्त हिंदुओं और सनातनियों की विजय है। हमारा यही कहना है कि उस दीपावली मनाए और उत्सव का उत्साह पूछो मत। वाणी कम बोलती है, आंखे ज्यादा बोलती हैं। ठुमका लगाने का जीत चाहता है और अयोध्या जी जाने का जी चाहता है। 

अयोध्या में निर्माण कार्य जारी

बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होना है। इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। देशभर से बड़ी हस्तियों, साधु, संतों, कारसेवकों व उनके परिवार के लोगों, विद्वानों को अयोध्या पहुंचने का आमंत्रण भेजा जा रहा है। यहां अन्य सभी निर्माण कार्य जोरों-शोरों पर हैं। राम के दर्शन के लिए भारतीय उत्साहित हैं। हालांकि अब मंदिर का पूरा निर्माण होना बाकी है। इस बीच अयोध्या में भव्य अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया जा चुका है। बता दें कि अयोध्या में बने इस एयरपोर्ट का नाम रामचरितमानस के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत