1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के CM भगवंत मान करेंगे दूसरी शादी, गुरुद्वारे में होगा समारोह, जानें उनकी पत्नी के बारे में

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के CM भगवंत मान करेंगे दूसरी शादी, गुरुद्वारे में होगा समारोह, जानें उनकी पत्नी के बारे में

 Reported By: Puneet Pareenja,  Bhaskar Mishra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 06, 2022 01:55 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 09:32 pm IST

Bhagwant Mann Marriage: मान की पहली शादी टूट चुकी है। इस शादी से उन्हें 2 बच्चे हैं। मान की पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं।

Bhagwant Mann Marriage With Dr Gurpreet Kaur- India TV Hindi
Bhagwant Mann Marriage With Dr Gurpreet Kaur Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को करेंगे दूसरी शादी
  • गुरुद्वारे में होगा समारोह, दिल्ली के सीएम केजरीवाल होंगे शामिल
  • डॉक्टर गुरप्रीत कौर होंगी मान की पत्नी

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के सीएम भगवंत मान कल (गुरुवार) अपने जीवन का दूसरा विवाह करने जा रहे हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर 8 के गुरुद्वारे में सादे तरीके से विवाह की रस्में संपन्न की जाएंगी और खास मेहमान ही इसमें शामिल होंगे। बता दें कि मान की पहली शादी टूट चुकी है। इस शादी से उन्हें 2 बच्चे हैं। मान की पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। मान का अपनी पहली पत्नी से 6 साल पहले तलाक हो चुका है। जब मान ने सीएम पद की शपथ ली थी, तब उनके दोनों बच्चे अमेरिका से शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। मान की मां की ये इच्छा थी कि वह अपना घर बसाएं। मान के लिए नई दुल्हन खुद उनकी मां और बहन ने चुनी है। 

डॉक्टर गुरप्रीत कौर होंगी मान की पत्नी

सीएम भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी। उनके घर में ही ये शादी समारोह आयोजित होगा। इसमें केवल परिवार वाले शामिल होंगे। इस शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। 

मान ने बिजली की सुविधा पर आज ही किया ट्वीट

सीएम मान की शादी की खबर आने से पहले ही ये खबर सामने आई थी कि मान सरकार के 300 यूनिट बिजली मुफ़्त में देंने के फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगी है। मान ने इस बारे में ट्वीट कर कहा, 'पंजाब की जनता को हमने एक बड़ी गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देंगे। सरकार के इस फैसले पर आज कैबिनेट की मुहर लग गई है। अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली माफ होगी। हम पंजाब की जनता से किए सभी वादों को पूरा करेंगे। हम जो कहते हैं, वो करते हैं।'

साल 2011 में राजनीति में आए थे मान

भगवंत मान साल 2011 में राजनीति में आए थे। वे पहली बार साल 2014 में AAP के टिकट पर संगरूर से सांसद बने थे। साल 2019 में भी उन्होंने संगरूर से चुनाव जीता था। साल 2022 में वह AAP की तरफ से सीएम पद के प्रत्याशी बने थे और उन्हें शानदार जीत हासिल हुई थी। साल 2014 के चुनाव में उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर उनके प्रचार में आई थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत