1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bharat Bandh: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा दिख रहा भारत बंद का असर, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

Bharat Bandh: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा दिख रहा भारत बंद का असर, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 09, 2025 09:06 am IST,  Updated : Jul 09, 2025 09:06 am IST

अलग-अलग सरकारी क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी आज हड़ताल कर रहे हैं। 9 जुलाई को इसे लेकर देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

Bharat Bandh The effect of Bharat Bandh is most visible in West Bengal protesters took to the street- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा दिख रहा भारत बंद का असर Image Source : ANI

Bharat Bandh: 9 जुलाई को देशभर में अलग-अलग सरकारी क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद से देश में सार्वजनिक सेवाओं में बड़े व्यवधान की उम्मीद है और इस कारण कामकाज सहित लोगों के आवागमन और बैंकिंग कार्यों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। इस बीच देशभर में भारत बंद का असर भी दिखने लगा है। इसका असर सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रहा है। यहां सिलीगुड़ी में सरकारी बसों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा वामपंथी दलों के संगठनों ने कोलकाता के जाधवपुर में पैदल मार्च निकालकर 'भारत बंद' में हिस्सा लिया। 

पश्चिम बंगाल में भारत बंद का असर

जाधवपुर में एक बस ड्राइवर ने कहा, "ये लोग सही बात कह रहे हैं (भारत बंद का जिक्र करते हुए), लेकिन हमें अपना काम करना है। हम मजदूर हैं, इसलिए हम बंद का समर्थन करते हैं। हमने हेलमेट इसलिए पहना है ताकि कुछ होने पर हम सुरक्षित रहें।" बता दें कि जाधवपुर में बस स्टैंड के पास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही बस चालकों ने सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहन रखा है। बता दें कि भारत बंद के बावजूद जाधवपुर में निजी और सरकारी बसें चलाई जा रही हैं। 

रेलवे स्टेशन में घुसे प्रदर्शनकारी

जाधवपुर में पुलिस की तैनाती को बढ़ा दिया गया है। बावजूद इसके वामपंथी दलों के यूनियन के सदस्य जाधवपुर रेलवे स्टेशन में घुस गए और केंद्र सरकार की कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। कुछ जगहों में छोटी-मोटी आगजनी भी हुई है। हालांकि हालात अभी काबू में हैं। इसके अलावा पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत