1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को पहुंचेंगी कर्नाटक

Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को पहुंचेंगी कर्नाटक

 Published : Oct 02, 2022 10:59 pm IST,  Updated : Oct 02, 2022 10:59 pm IST

Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में 'भारत जोड़ो यात्रा' के तीसरे दिन रविवार को राहुल गांधी ने नंजनगुड स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

File Photo of Sonia Gandhi- India TV Hindi
File Photo of Sonia Gandhi Image Source : PTI

 

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) आगामी छह अक्टूबर को कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी अपनी मां के साथ इस यात्रा में शिरकत करेंगी या नहीं। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 

कर्नाटक में राहुल ने मंदिर में किए दर्शन

कर्नाटक में यात्रा के तीसरे दिन रविवार को राहुल गांधी ने नंजनगुड स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इससे पहले राहुल गांधी ने महात्मा गांधी(Mahatma Gandhi) की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यहां खादी ग्रामोद्योग केंद्र का दौरा किया। आपको बता दें कि सन 1927 और 1932 में महात्मा गांधी ने भी दौरा किया था।

“काले झंडे दिखाने की योजना बना रही भाजपा”

कर्नाटक में कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने (भाजपा के) कार्यकर्ताओं को काले झंडे बांट रही है, जिन्हें शहर में विपक्षी दल की भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर राहुल गांधी को दिखाये जाने की योजना है। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि भाजपा नेताओं ने मैसुरु में सभी जगह काले झंडे बांटे हैं। मैं पुलिस आयुक्त से बात करूंगा। काले झंडे दिखाना, पत्थर और अंडे फेंकना हमें डराएगा नहीं, उन्हें जो करना है करने दीजिए। मैं उन्हें भविष्य में परिणाम दूंगा।’’ कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे ने दावा किया कि राज्य में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिल रही प्रतिक्रिया से भाजपा ‘चिंतित’ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत