1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ के जशपुर में धर्मांतरण को लेकर बड़ी कार्रवाई, पादरी सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में धर्मांतरण को लेकर बड़ी कार्रवाई, पादरी सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2022 08:52 pm IST,  Updated : Mar 27, 2022 08:52 pm IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, तिर्की और टोप्पो ने गांव में आज सुबह टोप्पो के घर पर एक ‘चंगई सभा’ आयोजित की, जिसमें उन्होंने स्थानीय आदिवासियों का कथित तौर पर ईसाई धर्म में धर्मांतरण करने की कोशिश की थी।

छत्तीसगढ़ में दो व्यक्ति गिरफ्तार- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में दो व्यक्ति गिरफ्तार Image Source : PTI

छत्तीसगढ़ में आदिवासी बहुल जशपुर जिले के एक गांव में कथित तौर पर धर्मांतरण कराने की कोशिश करने को लेकर एक पादरी और अन्य व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक शिकायत मिलने के बाद बगिया ग्राम पंचायत के तहत भालूटोला से पादरी क्रिस्टोफर तिर्की और ज्योति प्रकाश टोप्पो को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, तिर्की और टोप्पो ने गांव में आज सुबह टोप्पो के घर पर एक ‘चंगई सभा’ आयोजित की, जिसमें उन्होंने स्थानीय आदिवासियों का कथित तौर पर ईसाई धर्म में धर्मांतरण करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। 

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला से बलात्कार करने और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन के संबंध में 7 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। 

पीड़िता के अनुसार, उसे अंसार नाम के एक शख्स से प्यार हो गया था, जो 2015 में ईंट के एक भट्ठे में काम करता था। उसने आरोप लगाया कि अंसार उसे एक मदरसे में ले गया और उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत