1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कतर में बंद 8 पूर्व नौसैनिकों को बड़ी राहत, नहीं मिलेगी मौत की सजा

कतर में बंद 8 पूर्व नौसैनिकों को बड़ी राहत, नहीं मिलेगी मौत की सजा

 Reported By: Vijai Laxmi Written By: Subhash Kumar
 Published : Dec 28, 2023 03:32 pm IST,  Updated : Dec 28, 2023 05:28 pm IST

बीते एक साल से अधिक समय से कतर की जेल में बंद भारत के 8 पूर्व नौसेनिकों को बड़ी राहत मिली है। खबर आई है कि कतर की कोर्ट ने इनकी मौत की सजा को कम कर दिया है।

कतर की अदालत का बड़ा फैसला।- India TV Hindi
कतर की अदालत का बड़ा फैसला। Image Source : PTI

कतर में जासूस के कथित आरोप में मौत की सजा झेल रहे भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 8 भारतीय लोगों की मौत की सजा कम कर दी गई है। बता दें कि बीते अक्टूबर महीने में कतर की एक अदालत ने एक साल से अधिक समय से हिरासत में रखे गए 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा सुनाई थी।

विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेट

विदेश मंत्रालय की ओर से इस मामले में गुरुवार को जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने लिखा- "हमने दहरा ग्लोबल मामले में कतर की अपील अदालत के आज के फैसले पर गौर किया है, जिसमें सजाएं कम कर दी गई हैं, विस्तृत फैसले की प्रतीक्षा है। कतर में हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी अपील वाली अदालत में परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित थे। हम मामले की शुरुआत से ही उनके साथ खड़े हैं और हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम इस मामले को कतरी अधिकारियों के साथ भी उठाना जारी रखेंगे।"

क्या है पूरा मामला?

भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को बीते साल अगस्त महीने में कतर में गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अधिकारी कतर की एक निजी कंपनी अल दहरा के साथ काम कर रहे थे। इन भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर जासूसी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब तक न तो कतरी अधिकारियों और न ही नई दिल्ली ने भारतीय नागरिकों के खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक किया है।

भारत ने सजा पर जताई थी हैरानी

कतर की कोर्ट द्वारा पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा के ऐलान पर भारत सरकार ने  हैरानी व्यक्त की थी और अपने नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का पता लगाने की प्रतिज्ञा की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी पूर्व अधिकारियों ने 20 साल तक नौसेना में सेवा दी है और इनका कार्यकाल बेदाग था। इन अधिकारियों ने नौसेना में ट्रेनर समेत कई अहम पदों पर काम किया था।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में केवल 5 लोगों को एंट्री, पीएम मोदी के साथ और कौन? यहां जानें

ये भी पढ़ें- राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होगी कांग्रेस? इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने दबाव बढ़ाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत