1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar Exit Poll: ‘‘कोई भी पोल कुछ भी कहे, बिहार में एक तरफा लहर थी", भाजपा नेता का बड़ा बयान

Bihar Exit Poll: ‘‘कोई भी पोल कुछ भी कहे, बिहार में एक तरफा लहर थी", भाजपा नेता का बड़ा बयान

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 11, 2025 10:36 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 10:42 pm IST

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो गए। मतदान में इस बार वोटर्स ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और वोटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतों की गिनती तो वैसे 14 नवंबर को होगी लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने एनडीए को सुकून पहुंचाया है। जानें भाजपा नेता ने क्या कहा?

एग्जिट पोल में एनडीए की जीत - India TV Hindi
एग्जिट पोल में एनडीए की जीत

नयी दिल्ली: बिहार विधानसभा की 243 सीटों को लेकर हुए चुनाव के नतीजे तो वैसे 14 नवंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले आज दूसरे चरण के मतदान के संपन्न होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए। एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ‘भारी बहुमत’ से जीत को लेकर विश्वास जताया गया है। इसे लेकर कहा गया है कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में मतदाताओं के बीच ‘एकतरफा लहर’ थी। ‘एग्जिट पोल’ ने राजग की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है, जबकि महागठबंधन दूसरे स्थान पर बताया जा रहा है। इसमें पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ के निराशाजनक प्रदर्शन की संभावना व्यक्त की गई है। ‘एग्जिट पोल’ के मुताबिक, जन सुराज पार्टी को 243 सदस्यीय विधानसभा में से 0-5 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

शाहनवाज हुसैन ने कही बड़ी बात

‘एग्जिट पोल’ के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, ‘‘कोई भी पोल कुछ भी कहे, भाजपा-नीत राजग कम से कम 160 सीट के साथ चुनाव जीतने जा रहा है। NDA के पक्ष में एकतरफा लहर थी।’’ उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने राजग को वोट दिया। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमें पूरी उम्मीद है कि भाजपा-नीत राजग भारी बहुमत से चुनाव जीतेगा और एक बार फिर सरकार बनाएगा।’’

विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए हुसैन ने कहा कि भाजपा और राजग ने चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की, जबकि राजद और कांग्रेस आपस में ही लड़ते रहे। जन सुराज पार्टी के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर ही दिखाई देती है, जमीन पर नहीं। उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगर जन सुराज पार्टी अपना खाता भी खोल ले (चुनाव में कम से कम एक सीट जीत ले), तो यह एक बहुत बड़ी बात होगी।’’ 

ये भी पढ़ें: 

बिहार चुनाव पर Exit Polls के अनुमान से डिप्टी CM सम्राट चौधरी गदगद, NDA की सीटों पर कही बड़ी बात

Bihar Election Exit Poll: एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर को तगड़ा झटका, जन सुराज को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

(इनपुट-पीटीआई भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत