1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साधा निशाना, 'केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी पहुंचा भ्रष्टाचार'

BJP: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साधा निशाना, 'केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी पहुंचा भ्रष्टाचार'

 Published : Sep 25, 2022 08:57 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 08:57 pm IST

BJP: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय तक भी अपनी जगह बना ली है। अध्यक्ष सोने की तस्करी घोटाले का जिक्र कर रहे थे,

JP Nadda- India TV Hindi
JP Nadda Image Source : TWITTER

Highlights

  • मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय तक भी अपनी जगह बना ली
  • सोने की तस्करी घोटाले का जिक्र कर रहे थे
  • राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है

BJP: भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय तक भी अपनी जगह बना ली है। अध्यक्ष सोने की तस्करी घोटाले का जिक्र कर रहे थे, जिसने राज्य को हिलाकर रख दिया था। नड्डा रविवार से केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। नागंबदम में भाजपा के कोट्टायम जिला समिति कार्यालय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केरल में माकपा सरकार कर्ज का जाल बना रही है। उन्होंने दावा किया कि केरल में कर्ज लगभग दोगुना हो गया है। अध्यक्ष ने भाषण के दौरान यह भी कहा कि वह केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देते हैं जिनकी हत्या कर दी गई है, उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता व्याप्त है।

नशीली दवाओं के गिरफ्त में केरल

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। केरल में नशीली दवाओं का खतरा बहुत अधिक है। उन्होंने राज्य के लोगों से सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के कार्यक्रमों और नीतियों का समर्थन करने की अपील की। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कार्यक्रमों से देश की जनता को फायदा हुआ है। केरल के लोगों को पूर्ण परिवर्तन के लिए भाजपा का समर्थन करना चाहिए।

इससे पहले नड्डा का कोच्चि पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन, और राज्य प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए नड्डा सोमवार को तिरुवनंतपुरम जाएंगे। राज्य नेतृत्व में बदलाव को लेकर अफवाहें जोर पकड़ रही हैं और सूत्रों के मुताबिक नड्डा के आने से इस तरह के कदम की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

केरल के कई हिस्सो में हुई आगजनी 
दरअसल, NIA की कार्रवाई के विरोध में PFI ने केरल में शुक्रवार को बंद का आह्वान किया था। इसका असर प्रदेश भर में देखने को मिला। इसके आलावा बीजेपी के दफ्तरों पर बम भी मारे गए। शहर के कई हिस्सों में हिंसा जैसी वारदाते हुई। हाल ही में NIA, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और संबंधित राज्यों के पुलिस बल ने पीएफआई से जुड़ी गिरफ्तारियां की हैं।

उन्होंने बताया कि जिन 15 राज्यों के 93 स्थानों पर ये छापेमारी की गई है, उनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल, बिहार और मणिपुर शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक गिरफ्तारी केरल (22) में की गई। इसके अलावा महाराष्ट्र (20), कर्नाटक (20), तमिलनाडु (10), असम (9), उत्तर प्रदेश (8), आंध्र प्रदेश (5), मध्य प्रदेश (4), पुडुचेरी (3), दिल्ली (3) और राजस्थान (2) में गिरफ्तारी की गईं। उन्होंने बताया कि छापेमारी तड़के 3:30 बजे शुरू हुई और इसमें देश भर के विभिन्न कार्यालयों के कुल 300 एनआईए अधिकारी शामिल थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत