1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi Address: बीजेपी पदाधिकारियों को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- हमें 25 वर्षों के लक्ष्य करने होंगे तय

PM Modi Address: बीजेपी पदाधिकारियों को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- हमें 25 वर्षों के लक्ष्य करने होंगे तय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2022 10:09 am IST,  Updated : May 20, 2022 10:56 am IST

PM Modi Address Virtually: पीएम मोदी ने आज बीजेपी पदाधिकारियों को संबोधित किया. संबोधन की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Address Virtually Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • बीजेपी पदाधिकारियों को पीएम मोदी ने किया संबोधित
  • देश की जनता को बीजेपी से काफी आशा है: पीएम मोदी
  • आज निराशा नहीं, आशा और अपेक्षा का युग है: पीएम मोदी

PM Modi Address Virtually: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग का आज शुक्रवार दूसरा दिन काफी अहम है। पीएम मोदी ने आज बीजेपी पदाधिकारियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंघ से यात्रा शुरू हुई थी। पार्टी के विस्तार पर मुझे गर्व है। उन्होंने कहा कि भैरो सिंह शेखावत और ऐसे कई वरिष्ठ नेताओं ने हमें राह दिखाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कभी भी आलस आ जाए तो कमल के पुष्प को अपने मोबाइल खोलकर कैमरे में देखिए, वह प्रेरणादायी लगेगा।

जनता की आशा हमारा दायित्व और बढ़ाती है: पीएम मोदी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज हम सभी देख रहे हैं कि दुनिया में भारत के प्रति किस तरह की भावना जागृत हुई। दुनिया आज भारत को आशाभरी नजरों से देख रही है। देश की जनता को बीजेपी से काफी आशा है, यह आशा हमारे दायित्वों को और बढ़ा देती है। बीजेपी के लिए अगले 25 वर्षों में लक्ष्य तय करने और उस पर काम करने का समय है। हमें देश के लोगों के साथ मिलकर हर चुनौती को परास्त करना है और विजय संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।"

'हर भारतीय आज नतीजे चाहता है'


पीएम ने कहा कि देश की जनता ने 2014 में एक नया इतिहास लिखने का फैसला किया था। फैसला जनता का था। 2014 के बाद बीजेपी देश को इस सोच से बाहर निकालकर लाई है। आज निराशा नहीं, आशा और अपेक्षा का युग है। आज हर भारतीय नतीजे चाहता है। ऐसे में सरकारों की जवाबदेही भी बढ़ जाती है।

मोदी ने कहा 'देश के विकास के रहे ये 8 साल'

पीएम मोदी ने कहा, "केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं ये 8 वर्ष संकल्प सिद्धि, गरीबों की सेवा के रहे हैं। ये आठ वर्ष गरीबों, श्रमिकों किसानों व मध्यमवर्ग के उत्थान के रहे हैं। आज गरीब से गरीब व्यक्ति भी यह नहीं सोचता कि केंद्र की योजनाएं किसी विशेष लोगों के लिए हैं। वह अपने आसपास के लोगों को योजनाओं का लाभ मिलते हुए देखता है। योजना के क्रियान्वयन में  यह पारदर्शिता ही सरकार की प्राथमिकता है। फिर भी हमें ठान लेना है कि एक भी व्यक्ति योजना का लाभ लेने से न चूके। इसके लिए राज्य सरकारों और जिम्मेदार अधिकारियों से मैं नियमित संवाद करते रहता हूं।" 

'बीजेपी करती है विकासवाद की राजनीति'

पीएम मोदी ने कहा, "कोई भी दल हो उसे भी विकासवाद की राजनीति करने के लिए मजबूर करना है। हम गर्व से कह सकते हैं कि बीजेपी ने विकासवाद की राजनीति को देश की राजनीति की मुख्यधारा बना दिया। चुनाव विकास के मुद्दे पर ही होना चाहिए। हमें गर्व है कि बीजेपी ने राजनीति को हमने विकासवादी की राजनीति के साथ करने पर बल दिया है।" 

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट किया कि सुबह 10 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने विचार शेयर करूंगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस हाई लेवल बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रदेशों के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन प्रभारी, प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी शामिल रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत