1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-पुणे विस्तारा एयरलाइंस के विमान में बम की खबर अफवाह, पुलिस मामले की जांच में जुटी

दिल्ली-पुणे विस्तारा एयरलाइंस के विमान में बम की खबर अफवाह, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 18, 2023 11:42 am IST,  Updated : Aug 18, 2023 12:45 pm IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक कॉल पर यह जानकारी दी गई कि दिल्ली से पुणे के लिए उड़ान भरनेवाले विमान में बम है।

विस्तारा एयरलाइंस- India TV Hindi
विस्तारा एयरलाइंस Image Source : फाइल

नई दिल्ली : दिल्ली से पुणे जानेवाली विस्तारा एयरलाइंस के विमान में बम की खबर मिलने से दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।  जीएमआर कॉल सेंटर को फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली। इसके बाद तुरंत विमान से यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया और पूरी तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ऐसी झूठी कॉल पहले भी कई बार कॉल सेंटर में रिसीव हुई है। पुलिस के मुताबिक फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध बरामद नही हुआ। तलाशी अभियान खत्म हो गया है। बम की कॉल को हॉक्स कॉल डिक्लेयर कर दिया गया। दिल्ली पुलिस फर्जी कॉल करके बम की झूठी जानकारी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर कॉलर की पहचान कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत