1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

Breaking News in Hindi: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Updated : Oct 31, 2022 11:40 pm IST

Breaking News in Hindi: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

Breaking News Live Updates- India TV Hindi
Breaking News Live Updates Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

Breaking News in Hindi: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

Auto Refresh
Refresh
  • 11:18 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    सोलापुर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

    महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सोलापुर सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। सीएम शिंदे ने हादसे में मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल सहायता की घोषणा की।

     

  • 11:08 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    दिल्ली हवाईअड्डे पर बेलीज के नागरिक के पास से 70 करोड़ की हेरोइन जब्त

    दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बेलीज देश के एक नागरिक के पास से करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। सीमा शुल्क विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक आरोपी व्यक्ति को रविवार को दोहा से लौटने के बाद रोका गया। आरोपी के सामान की गहन जांच करने पर उसके ट्रॉली बैग के नीचे और ऊपर के हिस्से में कुछ सामग्री मिली। बयान के अनुसार उसके सामान में से 9.95 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.95 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। 

  • 10:06 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    यूपी के बदायूं में जिला पंचायत सदस्य, उनकी पत्नी और मां की हत्या

    उत्तर प्रदेश के बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख/जिला पंचायत सदस्य, उनकी पत्नी और उनकी मां की गोली मारकर की गई हत्या। मौके पर ग्राम सथरा में भारी पुलिस बल तैनात की गई है और आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 

  • 8:18 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    महाराष्ट्र के सोलापुर में सड़क हादसे में गई 7 तीर्थयात्रियों की जान

    महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बड़ा सड़का हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

  • 7:50 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    हिमाचल प्रदेश भाजपा ने पार्टी के 5 कार्यकर्ताओं को किया सस्पेंड

    हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के 5 कार्यकर्ताओं को अगले 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है।

  • 7:23 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    दिल्ली के एलजी ने 'दिल्ली की योगशाला' कार्यक्रम की नहीं बढ़ाई मियाद

    सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने केजरीवाल सरकार के 'दिल्ली की योगशाला' कार्यक्रम को 31 अक्टूबर के बाद जारी रखने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

  • 6:04 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    हनुमान प्रतिमा को हटाने गए 5 पुलिसकर्मी पथराव में घायल

    यूपी के बलिया में सोमवार को सरकारी जमीन पर स्थापित हनुमान की मूर्ति को हटाने की कोशिश में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, क्योंकि स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने के लिए पथराव किया। इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 76 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • 3:49 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    मल्लिकार्जुन खड़गे कल तेलंगाना में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल तेलंगाना में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे।  

  • 3:33 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    NCP नेता शरद पवार बेचैनी के बाद अस्पताल में भर्ती

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार को बेचैनी महसूस होने पर सोमवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। राकांपा के महासचिव शिवाजीराव गर्जे ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा सदस्य पवार (81) अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में रहेंगे और बाद में 3 नवंबर से शुरू होने वाली पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

  • 3:03 PM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    गुजरात पुल हादसे पर सऊदी अरब सरकार ने जताया शोक

    गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर सऊदी अरब सरकार ने दुःख जताया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की तरफ जारी एक पत्र में कहा गया है कि, गुजरात में हुए इस भयानक हादसे पर सऊदी अरब सरकार दुःख जताती है।  

  • 2:51 PM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराया 1 पाकिस्तानी आतंकवादी

    कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर (जुमागुंड क्षेत्र) में सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। इसके साथ ही इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। 

  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    गुजरात पुल हादसे पर रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जताया शोक

  • 1:58 PM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार

  • 12:56 PM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    विजयपुरा नगर पालिका चुनाव में AIMIM ने 2 सीटें जीतीं

    AIMIM ने विजयपुरा (बीजापुर) नगर पालिका चुनाव में 2 सीटों पर जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 25 से सूफिया अब्दुल रहमान वट्टी और वार्ड 28 से रिजवाना कैसर हुसैन इनामदार ने जीत हासिल की है। एआईएमआईएम ने इन चुनावों में कुल 35 वार्डों में से 4 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे थे।

    रिपोर्टर - T. राघवन 

  • 12:45 PM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    NCP चीफ शरद पवार को तबियत बिगड़ने के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। NCP की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि, शरद पवार को 2 नवंबर तक अस्पताल से  कर दिया जायेगा। इसके बाद वे 4-5 नवंबर को शिरडी में होने वाले पार्टी के शिविरों में हिस्सा लेंगे।

  • 12:29 PM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

    ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवपी सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग को संरक्षित करने का आदेश जारी किया था। यह आदेश 12 नवंबर तक लागू रहेगा। हिन्दू पक्ष का कहना है कि उससे पहले मामले की सुनवाई की जाए। जस्टिस चंद्रचूड़ की बेंच जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गई है। कोर्ट ने कहा 12 नवंबर से पहले होगी मामले की सुनवाई।

     

    रिपोर्टर - गोनिका

  • 12:08 PM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के जहाज भारतीय नौसेना के साथ करेंगे अभ्यास

    ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के जहाज HMAS एडिलेड और अंजैक भारतीय नौसेना के साथ 'इंडो-पैसिफिक एंडेवर'अभ्यास करने के लिए विशाखापत्तनम पहुंचे।

  • 11:47 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को सीबीआई की विशेष अदालत में किया गया पेश

  • 11:43 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    सरदार पटेल की जयंती की पर 'सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग-टी20 कप' का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

  • 11:39 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    CAA के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अब 6 दिसंबर को करेगा सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA 2019 को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई के लिए अगली तारीख दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने असम और त्रिपुरा की राज्य सरकारों को अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

  • 10:36 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,326 नए मामले सामने आए

    भारत में पिछले 24 घंटों में 1,326 नए मामले सामने आए। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से  1,723 मरीज ठीक हुए हैं।

  • 10:26 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    राहुल गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  • 10:24 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने Statue of Unity पर दी श्रद्धांजलि

    सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

  • 10:17 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके समाधि 'शक्ति स्थल' पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत