Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Live : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Edited By: IndiaTV Hindi Desk Updated : Dec 16, 2022 09:48 am IST

Breaking News in Hindi Live: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज- India TV Hindi
Image Source : इंडिया टीवी ब्रेकिंग न्यूज

Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Breaking News in Hindi Live 15 Dec 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 11:03 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    कर्नाटक के साथ जारी सीमा विवाद का हल चाहता हूं, मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं: शिंदे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार कर्नाटक के साथ लंबे समय से जारी सीमा विवाद को हल करने की इच्छुक है और इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं चाहती। शिंदे और कर्नाटक के उनके समकक्ष बसवराज बोम्मई ने सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के बीच बढ़ते तनाव और वाहनों पर हमलों की पृष्ठभूमि में बुधवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

  • 10:11 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    2023 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा JEE (मेन)

    JEE (मेन) 2023 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा- जनवरी 2023 में पहला सत्र और अप्रैल 2023 में दूसरा सत्र। JEE(मेन) 2023 13 भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी

  • 9:25 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    गुरुग्राम में एक कार में अचानक आग लगी, कोई हताहत नहीं

    गुरुग्राम: रजोकरी बॉर्डर पर एक कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

  • 8:53 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UNSC ब्रीफिंग की अध्यक्षता की

    न्यूयॉर्क: विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने 'आतंकवादी कृत्यों के कारण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरे: वैश्विक आतंकवाद-विरोधी दृष्टिकोण - सिद्धांत और रास्ता' पर UNSC ब्रीफिंग की अध्यक्षता की। भारत दिसंबर 2022 के महीने के लिए UNSC की अध्यक्षता कर रहा है।

  • 7:25 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    आर्मी हाउस में आयोजित 'एट होम' रिसेप्शन में राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम ने लिया हिस्सा

    दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में आयोजित 'एट होम' रिसेप्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

  • 6:53 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    विजय दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने आयोजित एक प्रदर्शनी का दौरा किया

    दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

     

  • 6:52 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    झारखंड के पाथरडीह रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन की बोगियों में लगी भीषण आग, नहीं पहुंच पा रहीं दमकल की गाड़ियां

    झारखंड के पाथरडीह रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के बोगियों में भयंकर आग लगने की खबर है। ट्रेन के कई बोगियां जलकर खाक हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर अग्निशमन की गाड़ियां नहीं पहुंच पाई हैं। लिहाजा विराट रूप आग ले रही है।

    रिपोर्ट- कुंदन

  • 6:01 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    चंडीगढ़: पाकिस्तानी जासूस 19 दिसंबर तक रिमांड पर भेजा गया

    चंडीगढ़: पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के जासूस तपिंदर सिंह को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने चंडीगढ़ के सेक्टर 40 से गिरफ्तार कर मोहाली कोर्ट में पेश किया है। मोहाली कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को उसे 19 तारीख तक रिमांड पर लेने का आदेश दिया।

    रिपोर्ट- पुनीत परींजा

  • 5:59 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    प्रत्यर्पण के खिलाफ की गई आखिरी अपील भी हारा नीरव मोदी

    भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को गुरुवार को उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई में एक और झटका लगा है। लंदन स्थित हाईकोर्ट ने उसके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ उसे ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

  • 5:22 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav

    हिमाचल के CM सुक्खू बोले- "पहली कैबिनेट में जो 10 गारंटी योजनाएं हैं वो लागू करेंगे"

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट को लेकर कहा, "पहली कैबिनेट में जो 10 गारंटी योजनाएं हैं वो लागू करेंगे, उसके अलावा 5 साल में जनता की सेवा में और जो फैसले लेने होंगे वो भी करेंगे। विक्रमादित्य सिंह हमारी कैबिनेट में जरुर होंगे।

  • 4:16 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    दिल्ली शराब नीति मामले में ट्रायल कोर्ट ने सीबीआई चार्जशीट का संज्ञान लिया

    दिल्ली आबकारी नीति मामला: ट्रायल कोर्ट ने मामले में दायर सीबीआई चार्जशीट का संज्ञान लिया। अदालत ने दिल्ली सरकार के दो लोक सेवकों सहित मामले के सभी सात आरोपियों को भी समन जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी, 2023 को है।

  • 2:45 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा

    गाजीपुर की एमपी-एमएलए गैंगेस्टर कोर्ट ने मऊ के पूर्व विधायक और बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड में 10 साल की सजा सुनाई है और 5 लाख का जुर्माना लगाया है। 1996 में दायर हुए 5 केस को लेकर आज बहुप्रतीक्षित फैसले के तहत दोषी करार दे दिया गया है। जिरह पूरी होने के बाद कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। मुख्तार के साथी भीम सिंह को भी दस साल कैद की सजा मिली है। 

  • 2:02 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गोधरा ट्रेन कांड के दोषी को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2002 में गोधरा में ट्रेन कोच को जलाने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक दोषी को बृहस्पतिवार को यह कहते हुए जमानत दे दी कि वह पिछले 17 वर्षों से जेल में है। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने दोषी फारूक की तरफ से पेश वकील की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि जेल में अब तक बिताई गई अवधि को ध्यान में रखते हुए उसे (फारूक को) जमानत दी जानी चाहिए। शीर्ष अदालत में मामले के कई दोषियों की दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिकाएं विचाराधीन हैं।

  • 1:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गाज़ीपुर : गैंगस्टर एक्ट में माफिया मुख्तार अंसारी दोषी

    गाज़ीपुर : गैंगस्टर एक्ट में माफिया मुख्तार अंसारी और भीम सिंह पर दोष साबित हुआ , 2 बजे होगा सजा का ऐलान

  • 12:10 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जब प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी है तो फिर लोग कैसे मर रहे हैं-सुशील मोदी

    बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा-' मैं मानता हूं कि जहरीली शराब की वजह से दूसरे राज्यों में भी लोग मर सकते हैं। आपने(नीतीश कुमार) बिहार में जब शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया, तो फिर कैसे इतनी बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं, इतनी बड़ी संख्या में लोग जेल कैसे जा रहे हैं?'

  • 12:08 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    धर्मशाला में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

    हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में तिब्बती और स्थानीय लोगों ने तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

  • 11:51 AM (IST) Posted by Shilpa

    लोगों को सचेत रहना चाहिए- नीतीश कुमार

    जहरीली शराब से छपरा में 39 लोगों की मृत्यु पर बिहार CM नीतीश कुमार बोले- जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं, इससे अन्य राज्यों में भी लोग मरते हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा। इस पर पूरी तरह से एक्शन होगा।

  • 11:15 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पूर्व क़ृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश के गुस्से पर उठाया सवाल

    पूर्व क़ृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इंडिया टीवी से बातचीत में नीतीश कुमार के गुस्से पर सवाल उठाया, कहा असंसदीय शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. सुधाकर सिंह ने समीर महासेठ के इम्युनिटी वाले बयान पर भी हैरानी जताई। ( रिपोर्ट- नीतीश चंद्र)

  • 11:11 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    शंकर चौधरी होंगे गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष, जेठा भरवाड़ होंगे उपाध्यक्ष

    गुजरात - थराद से बीजेपी MLA शंकर चौधरी होंगे गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष.. शेहरा से बीजेपी MLA जेठा भरवाड़ होंगे उपाध्यक्ष

  • 11:10 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार विधानसभा में आज भी हंगामा

    पटना - विधानसभा आने के दौरान गेट पर हंगामा कर रहे बीजेपी विधायकों से नीतीश कुमार का हुआ सामना, बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए नीतीश अंदर गए. इस दौरान बीजेपी विधायकों ने नारेबाजी तेज कर दी।

  • 11:09 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई : लोअर परेल इलाके में बहुमंजिला इमारत में लगी आग

    मुंबई के लोअर परेल इलाके में बहुमंजिला इमारत में लगी आग.. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर रवाना

  • 10:42 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हजारों लोग मर गए लेकिन मुख्यमंत्री की संवेदना नहीं जगती-गिरिराज सिंह

    ये बिहार का दुर्भाग्य है। बिहार में जब से शराब नीति चली है तब से कई हजार लोग मर गए। मगर मुख्यमंत्री की संवेदना नहीं जगती और जब सदन में कोई इसको उठाता है तो उससे ऐसा व्यवहार करते हैं जो कोई उम्मीद नहीं करता।

  • 9:19 AM (IST) Posted by Shilpa

    बैठक की अध्यक्षता करेंगे भल्ला

    केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला आज सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय में हवाई अड्डे की भीड़ पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे: सूत्र

  • 9:19 AM (IST) Posted by Shilpa

    शराब से मरने वालों की संख्या 30 हुई

    बिहार के छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंची।

  • 8:35 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दौसा : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गोल्या से की

    दौसा (राजस्थान): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गोल्या से की।

  • 8:26 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तवांग झड़प के बाद वायुसेना का बड़ा युद्धाभ्यास

    चीन को तवांग के खदेड़ने के बाद अब आज से ईस्टर्न सेक्टर में एयरफोर्स एक बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर रही है।  9 दिसंबर को हुई झड़प के बाद इस एक्सरसाइज को बहुत अहम माना जा रहा है। एयरफोर्स ने इस युद्धाभ्यास के लिए ईस्टर्न सेक्टर के अपने सभी एयरबेस को एक्टिव कर दिया है। असम के तीन और प. बंगाल के एक एयरबेस से एयरफोर्स यह एक्सरसाइज करेगी। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement